Allu Arjun wins Best Actor award Vicky Kaushal fans angry: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को चुना गया है। अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में पुष्पा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। हालांकि, फैंस को यह फैसला पसंद नहीं आ रहा है। फैंस का मानना है कि अल्लू अर्जुन की जगह यह अवॉर्ड विक्की कौशल को दिया जाना चाहिए।
फैंस का मानना है कि विक्की को फिल्म ‘सरदार उधम’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। इसी को लेकर अब फैंस ट्विटर पर बवाल मचाए हुए हैं और अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर तंज कस रहे हैं। एक फैन ने अल्लू अर्जुन को अवॉर्ड दिए जाने पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘’राष्ट्रीय पुरस्कार कोई मज़ाक नहीं है लेकिन क्या मज़ाक है..सचमुच पुष्पा के किरदार ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार?? वे किसी माफिया के चरित्र का महिमामंडन करने वाले को पुरस्कार कैसे दे सकते हैं? जय भीम में सूर्य चरित्र के बारे में क्या? द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और सरदार उधम विक्की कौशल के बारे में क्या? मैं सदमे में हूं।’’
National Award is not a joke but What a joke..
— अपना Bollywood🎥 (@Apna_Bollywood) August 24, 2023
Like seriously. Pushpa character won National Award??
How can they give an award to a mafia glorifying character?
What about #Surya character from Bheem#AnupamKher from TKS#VickyKaushal from #SardarUdham
I am shocked 😳
वहीं एक दूसरे फैन ने भी अल्लू अर्जुन को यह अवॉर्ड देने का फैसला गलत बताते हुए लिखा कि, ‘’नेशनल अवॉर्ड्स अब मजाक बन गया है । अल्लू अर्जुन ने सिर्फ कंधे झुकाकर अभिनय करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता है। जबकि सरदार उधम में विक्की कौशल का प्रदर्शन इस पुरस्कार का हकदार था।’’
This awards have become a joke. In the year of performances from #vickykaushal & #SidharthMalhotra
— thatvairagi (@thatvairagiboy) August 24, 2023
The best actor for Allu Arjun is maddening. Atleast they should have tied the awards. These were always meant for serious mainstream movies/acts #NationalFilmAwards2023
इसके अलावा एक और फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’ये पुरस्कार मजाक बनकर रह गए हैं। विक्कीकौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रदर्शन के वर्ष में अल्लू अर्जुन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दिमाग खराब कर देने वाला है। कम से कम उन्हें पुरस्कार की गरिमा रखनी चाहिए थी। ये हमेशा गंभीर मुख्यधारा की फिल्मों/अभिनय के लिए थे।’’
#NationalAwards is joke now #AlluArjun𓃵 has won the best award just for acting with his shoulders down
— विधाता (@GoluTheroy) August 24, 2023
While #VickyKaushal 's performance in #SardarUdham Singh deserved this award#NationalFilmAwards #PushpaTheRule pic.twitter.com/iQr6r8mbmp
ये भी पढ़ें: Paresh Rawal ने बताया कि वो अब Hera Pheri 3 में Baburao के किरदार के साथ क्या नया करना चाहते हैं?

