जानिए Allu Arjun ने क्यों SRK की फिल्म Jawan में कैमियो करने से मना किया

Allu Arjun SRK Jawan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी पैन इंडिया फिल्म जवान जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स काम कर रहे हैं। बीच में खबरें आई थीं कि इस फिल्म में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना एक कैमियो करने वाले थे। इस कैमियो के लिए फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली ने अल्लू अर्जुन  को अप्रोच भी किया था।

लेकिन अब सूत्रों की माने तो अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करने से मना कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म जवान से कैमियो अपनी फिल्म पुष्पा-2 के कारण करने से मना कर दिया है। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म अभी पुष्पा-2 की शूटिंग में व्यस्त है। इस शूटिंग के बिजी शेड्यूल के कारण वे शाहरुख की फिल्म जवान के लिए अपना कैमियो शूट नहीं कर पायेंगे। 

फिल्म जवान में अल्लू अर्जुन का कैमियो लगभग 10 से 15 मिनट का होना था। इस कैमियो के लिए उन्हें फिल्म जवान की शूटिंग के लिए काफी समय देना था, लेकिन अपनी फिल्म पुष्पा-2 की शूटिंग के चलते अब वे इस फिल्म में कैमियो नहीं करेंगे। हालांकि, अल्लू अर्जुन का जवान में अब कैमियो न होने से फैंस को काफी बुरा लगा है। फैंस इस फिल्म में अल्लु अर्जुन और शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

बहरहाल, फिल्म जवान में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय का कैमियो देखने को मिल सकता है। लेकिन थलापति विजय के कैमियो की भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर खबरों की माने तो फिल्म जवान में थलापति विजय अपनी किसी पुरानी फिल्म का किरदार इस फिल्म में दोबारा निभायेंगे। वे एटली द्वारा निर्देशित अपनी किसी फिल्म से जवान में अपना किरदार दोबारा निभायेंगे। 

बता दें कि, फिल्म जवान को तमिल फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और नयनतारा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में विजय सेतुपति एक विलेन के रूप में शाहरुख से टकराते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: रूह बाबा रिटर्न्स! Kartik Aaryan ने शेयर किया Bhool Bhulaiyaa 3 का टीजर  

Latest Posts

spot_img

you may like