Alia Bhatt ने Ranbir की फिल्म के सॉन्ग Tere Pyaar Mein पर शेयर किया एक मजेदार वीडियो

Alia Bhatt-Tere Pyaar Mein: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सॉन्ग तेरे प्यार में पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस सॉन्ग पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘’फिलहाल हम तो सिर्फ कार्डियो के प्यार में भीगे भीगे हैं श्रद्धा कपूर। सॉन्ग तेरे मेर प्यार में लूप पर हैं।’’ आलिया ने यह वीडियो जिम से शेयर किया है जहां पर वे एक्सरसाइज कर रही है और बैकग्राउंड में सॉन्ग ‘तेरे मेर प्यार में’ बज रहा है। इस सॉन्ग पर अभिनेत्री मजेदार तरीके से झूम रही हैं।’

इस वीडियो पर फैन ने भी मजेदार कमेंट किए है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आलिया अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म का प्रमोशन कर रही है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,’’उम्मीद है कि आलिया को रणबीर के फिल्म के प्रमोशन लिए पैसा मिलेगा।’’

बता दें कि, रणबीर की  फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का सॉन्ग ‘तेरे मेर प्यार में’ दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है। यह सॉन्ग यूट्यूब पर अबतक 37 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त कर चुका है। इस सॉन्ग को अरिजित सिंह ने गाया है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म को ‘प्यार के पंचनामा’ के निर्देशक लंव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में जाने-माने कॉमेडियन अनुभव बस्सी, रणबीर कपूर के दोस्त के किरदार में नजर आयेंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 08 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो आलिया आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। वे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और हॉलीवुड की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आयेंगी। वहीं रणबीर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के अलावा संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में नजर आयेंगे। ‘एनिमल’ भी इसी साल 11 अगस्त सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Bole Re Papihara Song फेम सिंगर वाणी जयराम का निधन, फिल्म गुड्डी से हिंदी फिल्मों में मिला था बड़ा ब्रेक

Latest Posts

spot_img

you may like