Neetu Kapoor के जन्मदिन के मौके पर बहु Alia Bhatt ने अपने इस खास पोस्ट से दी शुभकामना

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज अपना 64वा जन्मदिन मना रही है। ऐसे में बहु आलिया भट्ट के अपने एक खास पोस्ट ने उन्हें शुभकामना दी

Neetu Kapoor Birthday: अपनी अदाकारी से हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज अपना 64 वा जन्मदिन मना रही है। ऐसे में फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें ढेरो शुभकामना दे रहे है। लेकिन इसी बीच आलिया भट्ट का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपनी सास नीतू कपूर को जन्मदिन की शुभकामना दी है। यह फोटो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के समय लिए गए हल्दी फंक्शन की फोटो है, जिसमे नीतू कपूर अपनी बहुत आलिया भट्ट के माथे को चूम रही है।

आलिया ने जो फोटो शेयर किया है उसमे दोनों ही पीले कलर के ड्रेस में नजर आ रहे है। और साथ ही नीतू कपूर के हाथो में मिठाई की थाली है। आलिया और नीतू कपूर के इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग को देख यही कह सकते है की दोनों को एक-दूसरे के लिए बेहद ही ज्यादा प्यार है।  

आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ” सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की ढेरो शुभकामना, मेरी सास, मेरी दोस्त, और जल्द ही बनने वाली दादी। लव यु सो सो मच…इस पोस्ट को शेयर करते ही आलिया भट्ट का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

नीतू कपूर की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को काफी पसंद किया जा रहा है। वही नीतू कपूर रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ को भी जज कर रही है। नीतू कपूर अपना जन्मदिन लंदन में अपने परिवार के साथ मना रही है। हाल ही में नीतू कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जब वे लंदन के लिए रवाना हो रही थी। नीतू कपूर जल्द ही  दादी बनने वाली है जिसे लेकर वे काफी खुश है। 

ये भी पढ़े: Aamir Khan का ऐसा तस्वीर आया सामने जिसे देखकर फैंस हुए भावुक

Latest Posts

spot_img

you may like