Met Gala Look: 1,965 घंटे, 163 कारीगरों ने साड़ी पर उकेरी कारीगरी, Alia के खूबसूरत दिखने के पीछे कड़ी मेहनत!

आलिया ने वेस्टर्न आउटफिट ना पहनते हुए पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनना चुना। वहीं साड़ी को तैयार करने में कढ़ाई करने वाले कारीगरों से लेकर कपड़े को रंगने वाले कारीगर की मेहनत शामिल है।

मेट गाला 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट की शुरुआत जेनिफर लोपेज जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस से हुई। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लुक ने तो हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान बिजनेस वूमेन ईशा अंबानी ने भी दस्तक दी लेकिन आलिया भट्ट के लुक का हर कोई दीवाना हो गया और हर तरफ उनकी साड़ी की बात हो रही है। तो चलिए हम आपको डिटेल में बताते हैं कि आखिर मेट गाला 2024 में आलिया के लुक को तैयार करने में कितनी मेहनत लगी।

हर कोई हुआ आलिया का दीवाना
बता दें, आलिया भट्ट ने नए साल 2024 में मेट गाला में डेब्यू किया था। इस साल आलिया भट्ट दूसरी बार मेट गाला का हिस्सा बनी और उनकी मौजूदगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान आलिया ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी जिसे बनाने में कई घंटे लगे और कारीगरों ने बहुत ही बारीकी से काम किया। रिपोर्ट की माने तो इस साड़ी को तैयार करने के लिए करीब 163 कारीगर लगाए गए जिन्होंने दिन-रात की कड़ी मेहनत करके 1965 दिनों में साड़ी को तैयार किया। साड़ी में बहुत ही बारीकी से काम किया गया है, इसमें कीमती मोती, स्टोन, और खूबसूरत कढ़ाई की गई जो आलिया के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

यूजर्स ने की तारीफ
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया ने अपनी मौजूदगी से यहां पर हर किसी का दिल जीत लिया। वही सोशल मीडिया पर जैसे ही आलिया का लुक वायरल हुआ तो उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने आलिया की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए देखा कि, “मुझे बायस्ड कह सकते हो लेकिन आलिया का साड़ी लुक गोरों पर भारी पड़ गया।” एक ने कहा कि, “मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट साड़ी में विश्व स्तर पर अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।” वही आलिया भी साड़ी को पहनने के बाद गदगद महसूस कर रही है।

आलिया ने की कारीगरों की तारीफ
इस दौरान उन्होंने बताया कि, वेस्टर्न आउटफिट ना पहनते हुए उन्होंने पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनना चुना। साड़ी को तैयार करने में कढ़ाई करने वाले कारीगरों से लेकर कपड़े को रंगने वाले कारीगर की मेहनत शामिल है। आलिया ने बताया कि साड़ी को पहनने के बाद वह बहुत खुशी महसूस कर रही है। बता दे इससे पहले आलिया ने व्हाइट कलर का फ्लेयरी गाउन पहना हुआ था जिसमें भी उन्होंने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। अब उनका दूसरा लुक भी हर किसी का दिल जीत रहा है।

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt के फैंस के लिए OTT पर धमाका, ‘राजी’ से ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सुपरहिट फिल्म मौजूद!

Latest Posts

spot_img

you may like