मुझे हिंदी, डांस और एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती थी, पता नहीं मैं  एक्ट्रेस कैसे बन गई:  Alaya F 

Alaya F: जवानी जानेमन और फ्रेडी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अलाया एफ जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म यूटर्न को लेकर खबरों में बनी हुई है। उन्होंने हाल में सिद्धार्थ कनन के दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी, निजी जीवन और अपनी आगामी यूटर्न को लेकर कई बातचीत की है। अलाया एफ ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें हिंदी भी नहीं आती थी, लेकिन वे फिर भी एक्ट्रेस बन गई है।

अलाया ने अपनी फिल्म यूटर्न के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’यह एक सुपरनेचुरल फिल्म है और इस फिल्म का किरदार जोकि मैं निभा रही हूं काफी बहादुर है। लेकिन मैं रियल लाईफ काफी डरपोक हूं। मैं अंधेरे में नहीं सो पाती हूं। अगर मुझे सोना होता है तो मैं टीवी को चालू कर देती हूं। लेकिन मेरी फिल्म यूटर्न में मेरा किरदार काफी हिम्मती है।’’

इसी पर बातचीत करते हुए अलाया ने बताया कि उन्हें हिंदी, डांस और एक्टिंग बिल्कुल भी नहीं आती थी, लेकिन इसके बावजूद वे एक्ट्रेस बन गई। अलाया ने कहा कि, ‘’फिल्मों में आने से पहले मुझे हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती थी, लेकिन अब मैं अच्छी हिंदी बोल लेती हूं। इसके अलावा मुझे डांस और एक्टिंग भी नहीं आती थी। लेकिन एक दिन मैंने अपनी क्लास में एक एक्ट किया तो मुझे लगा कि मैं एक्टिंग कर सकती हूं।’’

इसके अलावा अलाया ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले डायरेक्शन का कोर्स ही किया था, लेकिन फिर बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें डायरेक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेस बनना है। अलाया ने बताया कि डायरेक्शन की पढ़ाई से भी उन्होंने बहुत कुछ सीखा है जोकि अब उनकी एक्टिंग में मदद कर रहा है। 

अलाया ने पैसे और सम्मान के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’मेरे लिए पैस और सम्मान दोनों ही जरूरी है, लेकिन सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है।’’ इसके अलावा अलाया ने फिल्म इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के साथ अपने रिलेशन के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’हम दोनों एक अच्छे दोस्त है और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं।’’

ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty के बेटे Namashi इस भोजपुरी एक्ट्रेस के बहुत बड़े दीवाने, साथ में करना चाहते हैं फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like