Ram Setu देख पगलाई ऑडियंस, Akshay Kumar की एक्टिंग को लेकर दिया ऐसा रिव्यू

Ram Setu Twitter Review : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Ram Setu Twitter Review : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) , नुशरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) से सजी फिल्म रामसेतु (Ram Setu) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। ऐसे में जब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो इस देखने के बाद ऑडियंस सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को लेकर रिव्यू करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की रामसेतु (Ram Setu) देखने के बाद दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे फैंस परफेक्ट दिवाली गिफ्ट बता रहे हैं। फिल्में अक्षय कुमार की एक्टिंग से लेकर इसके वीएफएक्स, स्टोरीलाइन, क्लाइमैक्स हर चीज की दर्शक तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली पर दर्शकों के बीच धमाका कर रही है।

जिस तरह से ऑडियंस इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दे रही है, उससे ऐसा ही लगता है कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं और इसकी काफी तारीफ की है। तो वही एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को बेस्ट दिवाली के बताया है। वैसे आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड कड़ी टक्कर दे रही है। यह दोनों ही फिल्में एक साथ दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है ।

यह भी पढ़ें : चित्रगुप्त बने Ajay Devgn ने फैंस का जीता दिल, Sidharth Malhotra की एक्टिंग देख ऑडियंस ने Thank God को दिया BLOCKBUSTER का टैग

Latest Posts

spot_img

you may like