बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अक्षय की इस फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन इस बार भी अक्षय की यह फिल्म फैंस की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। हालांकि यह कोई पहली फिल्म नहीं है जो फ्लॉप हुई है। इससे पहले भी अक्षय की साउथ रीमेक फिल्में सिनेमाघरों में धरी की धरी ही रह गई। तो चलिए जानते हैं अक्षय की कौन-कौन सी फिल्में फ्लॉप साबित हुई?
सरफिरा
सबसे पहले बात कर लेते हैं ‘सरफिरा’ के बारे में। बता दे सरफिरा साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सूरारई पोट्रू’ की रीमेक है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं रविवार को इस फिल्म को कोई खास दर्शक नहीं मिल पाए।
सेल्फी
इसके अलावा अक्षय ने फिल्म ‘सेल्फी’ में भी काम किया था। बता दे यह फिल्म अभी मलयालम भाषा में बनी ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का ऑफीशियली रीमेक है। यह फिल्म कोरोना काल के दौरान रिलीज हुई थी जिसने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया। बता दे इस फिल्म ने केवल 17.3 करोड रुपए का ही कारोबार किया था।
लक्ष्मी
इसके अलावा अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का नाम भी इसमें शामिल है। बता दे कोरोना काल के दौरान इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही जबकि कई लोगों ने इसकी खूब आलोचना भी की थी।
बॉस
इसके अलावा फिल्म बॉस भी मलयालम फिल्म का रीमेक थी। जी हां साल 2010 में रिलीज हुई ‘पोक्किरी राजा’ की यह रीमेक थी। इस फिल्म के गाने तो खूब पसंद किए गए लेकिन इसकी कहानी को नकार दिया गया। बता दे इस फिल्म ने केवल 54.15 करोड़ का ही कारोबार किया था।
बच्चन पांडे
साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ भी किसी को पसंद नहीं आई थी। फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन नजर आई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 51.04 करोड़ का ही कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें: कितने अमीर हैं Akshay Kumar? इन बेशकीमती चीजों के हैं मालिक, विदेश में करोड़ों की प्रॉपर्टी!

