Akshay Kumar SRK: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार एक खतरनाक स्टंट करने के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फिल्म सेट पर अक्षय कुमार के घायल होने की जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स ने दी है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अक्षय कुमार अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ एक खतरनाक एक्शन सीक्वेंस पर्फोम करने के दौरान बुरी तरह घायल हो गए हैं। अभी उनके घुटने में ब्रेसेस लगाई गई है। हालांकि, अक्षय कुमार अब फिल्म के एक्शन सीन कुछ दिनों तक शूट नहीं करेंगे। इसके अलावा वे फिल्म के बाकी सीन शूट करेंगे। वे अब क्लोज अप वाले सीन शूट करेंगे।
अक्षय कुमार के घायल होने पर फैंस भी उनके अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। बहरहाल इसी बीच अक्षय कुमार के फैंस और शाहरुख खान के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। अक्षय कुमार के फैंस अभिनेता बॉलीवुड का असली एक्शन स्टार बता दिया है। वहीं दूसरी ओर फैंस ने अक्षय कुमार और शाहरुख खान की तुलना कर दी है। अक्षय कुमार के फैन ने ट्विट करते हुए शाहरुख पर तंज कसा है। फैन ने अक्षय कुमार और शाहरुख की तस्वीर को ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’पिक्चर 1-अक्की अपना स्टंट करते समय घायल हो गए। पिक्चर 2. चल छोड़ यार फिर से गां** जल जाएगी शाहरुख के फैन्स की।’’
फैन के इसी ट्विट पर अब शाहरुख और अक्षय के फैंस एक-दूसरे भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख के एक फैन ने इस ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘’एक बात माननी पड़ेगी कि शाहरुख ने अपनी पठान से कई को उनकी औकात दिखा दी।’’वहीं अक्षय कुमार के फैन ने उनको जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए लिखा कि,’’जल्दी ठीक हो जाओ अक्की सर।’’
बता दें कि, फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की शूटिंग अभी स्कॉटलैंड में चल रही है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में टाइगर और अक्षय कुमार से मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन टकराते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 दिसंबर 2023 को रिलीज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Jaani Dushman के बाद अब Akshay Kumar की इस फिल्म में 10 हीरो नजर आयेंगे

