Akshay Kumar Has Tested Positive For COVID-19: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा को लेकर सुर्खियों में हैं। सरफिरा आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। जिसके लिए फिल्म समीक्षकों ने अक्षय कुमार की काफी तारीफ इस फिल्म के लिए की है। कहा तो ये भी जा रहा है कि सरफिरा अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी कमबैक फिल्म साबित हो सकती है। इस बीच अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी अपडेट ये आ रही है कि वो कोरोना के शिकार हो गए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि खिलाड़ी कुमार आज अनंत अंबानी व राधिका की शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगे।
हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि सरफिरा टीम के कुछ सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गएं हैं। इसलिए ये कहा गया है कि कोविड-19 पॉजिटिव होने से अब अक्षय कुमार और उनकी टीम न तो सरफिरा के किसी इवेंट में नजर आएगी और न ही वो आज होने वाली मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत कर पाएंगे। खबर की माने तो प्रमोशन के दौरान ही अक्षय कुमार की तबीयत खराब लग रही थी। शुक्रवार की रिपोर्ट आने के बाद अब टीम ने ये फैसला किया है।
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब अक्षय कुमार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और इस वक्त वो क्वारंटीन में हैं। आपको बता दें कि आज ही अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है। जिसमें अक्षय कुमार के अपोजिट राधिका मदान लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार और परेश रावल की ये फिल्म साउथ की एक फिल्म सोरारई पोटरू की हिंदी रिमेक है। हालाकि इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की जा रही हैं लेकिन इस उम्र में कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की ये फिल्म सरफिरा उनकी 150वीं है। साउथ में ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी।

