क्या Ramsetu बनेगी Akshay Kumar की डूबती नैया का सहारा, फिल्म में कैसा होगा खिलाड़ी कुमार का किरदार?

Akshay Kumar Ramsetu Movie - बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में माहिर है।मगर उनकी पिछली कुछ फ्लॉप फिल्में दर्शकाओं को कर रही है निराश, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Akshay Kumar Ramsetu Movie : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए काफी जाने जाते हैं। एक दौर ऐसा भी था जब अक्षय कुमार कि कोई भी फिल्म रिलीज होती थी तो सुपर हिट ही साबित होती थी। लेकिन अब आज एक ऐसा दौर आ गया है अक्षय कुमार एक के बाद एक फ्लॉप मूवी देकर फैंस का दिल तोड़ रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से दर्शकों को ढेर सारी उम्मीदें थी मगर यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई, जिसने फैंस को काफी निराश किया। ऐसे में अब अक्षय कुमार की हिट फिल्मों का दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप होने के बाद दर्शकों को अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रामसेतु से ढेरों उम्मीदें हैं । ऐसे में फैंस चाहते हैं कि अक्षय कुमार की अगली फिल्म रामसेतु बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए। रामसेतु फिल्में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाने वाले हैं। वही फिल्म की कहानी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भारतीय संस्कृति की प्राचीन पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित है। जोकि रामायण और महाभारत के समय या फिर उससे पहले की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ऐसे करैक्टर का किरदार निभाने वाले हैं जोकि इन कलाकृतियों का पता लगाएगा। 

आपको बता दें कि फिल्म रामसेतु से अब तक जितने भी पोस्टर सामने आए हैं अक्षय कुमार का किरदार साफ हो चुका है। अक्षय कुमार के साथ जैकलिन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी नजर आने वाली है। वही अब फैंस को बस यही उम्मीदें हैं की अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु इस बार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो और यह बॉक्स ऑफिस पर भी अपने परचम लहराए। अभी देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड में अक्षय कुमार की डूबती नैया को रामसेतु कितना पार लगाती है।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई Kamal Haasan की फिल्म Vikram, एक्टर ने कहीं यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like