इस बार ईद पर Akshay Kumar और Tiger Shroff मचाएंगे धमाल, Bade Miyan Chote Miyan का एक्शन पैक्ड ट्रेलर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की लीड भूमिका से सजी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म ईद पर बॉक्स आफिस पर बवाल मचाने को तैयार है

Akshay Kumar And Tiger Shroff Bade Miyan Chote Miyan Trailer: वैसे तो हर साल ईद पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्में रिलीज होती हैं। पिछली बार किसी का भाई किसी की जान फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी। पर इस बार सलमान खान नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार की फिल्म ईद पर रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों का सफाया करने आ रहे हैं बागी स्टार टाइगर श्रॉफ। इस फिल्म का एक्शन पैक्ड धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालाकि बड़े मियां छोटे मियां के नाम से पहले भी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है। जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा लीड में थे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब हुई थी।

बड़े मियां छोटे मियां में इस बार कॉमेडी कम पर एक्शन मोड के सीन्स ज्यादा फिल्माएं गए हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों मिलकर देश के दुश्मन का किरदार निभा रहे पृथ्वीराज सुकुमारन से लोहा लेते नजर आ रहे हैं। स्पाई फिल्मों के इस दौर में अब अक्षय और टाइगर की जोड़ी कितनी कामयाब साबित होती है। ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। पर दोनों की जोड़ी किसी तूफान से कम नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म को जहां अली अब्बास जाफर ने निर्देशित किया है। वहीं इस जैकी भगनानी पूजा इंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ व पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा,मानुषी छिल्लर और अलाया एफ लीड भूमिका में हैं। फिल्म को मुंबई के अलावा जॉर्डन,अबू धाबी,लूटन,लंदन और स्कॉटलैंड में शूट किया गया है। तो जाहिर सी बात है कि फिल्म फिल्मांकन के हिसाब से काफी बड़ी है और इन अंतर्राष्ट्रीय शहरों की सुंदरता को भी हम देख पाएंगे। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक ऐसे सोल्जर की भूमिका में हैं, जो देश से चुराया हथियार वापस लाने के लिए कबीर नाम के किरदार से संघर्ष करते हैं। फिल्म में एआई का इस्तेमाल भी किया गया है।

फिल्म के गीत इर्शाद कामिल ने लिखे हैं। जबकि संगीत विशाल मिश्रा का है। अभी तक फिल्म के तीन गाने बड़े मियां छोटे मियां टाइटल ट्रैक, मस्त मलंग झूम और वल्ला हबीबी ही रिलीज हुए हैं। अब देखना ये है कि 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: जब कोई एक्ट्रेस शादी के लिए राजी नहीं थी.. 10 साल बड़े Saif से शादी के बाद Kareena ने दिया था ऐसा बयान!

Latest Posts

spot_img

you may like