Akshay Kumar का कभी इन हसीनाओं से रहा था अफेयर, Raveena Tandon के साथ तो हो गई थी सगाई?

बॉलीवुड के खिलाड़ी मिस्टर अक्षय कुमार का शादी से पहले और शादी के बाद भी कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहा है। जानते हैं अक्षय कुमार की लव लेडीज के बारे में

Akshay Kumar And His Love Affairs: हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार का उपनाम मिला हुआ है। आज खिलाड़ी कुमार खान्स तिकड़ी के बावजूद अकेले दम पर अपनी फिल्मों को कामयाबी के शिखर पर ले जा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। खिलाड़ी कुमार की हालिया रिलीज फिल्म खेल खेल में का भी बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया है। खिलाड़ी कुमार की आखिरी सक्सेज फिल्म ओह माई गॉड 2 थी। जो गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शायद इसीलिए अब अक्षय कुमार एक्शन व हॉरर फिल्मों की तरफ लौट रहे हैं। अपने 57वें जन्मदिन पर खिलाड़ी कुमार ने नई फिल्म भूत बंगला की घोषणा की है। जिसे प्रियदर्शन निर्देशित करेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट करीना कपूर खान हो सकती हैं।

Akshay Kumar के जन्मदिन पर अगर उनके शुरूआती दौर की अगर बात करें तो अक्षय ने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया था, फिर धीरे धीरे सफलता के घोड़े पर सवार होकर अक्षय ने इस मायानगरी में अपनी अलग जगह बनाई और ए ग्रेड स्टार बन गए हैं। वो कमाई के मामले में किसी दूसरे बड़े स्टार्स से कम नहीं हैं। अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में रिलीज हो चुकी है और वो कई दूसरी फिल्मों की तैयारी में बिजी हैं । अक्षय कुमार निजी लाइफ में अपनी खूबसूरत वाइफ ट्विंकल और बच्चों के साथ खुशहाल लाइफ जी रहे हैं।
अक्षय कुमार भले ही अपनी वाइफ ट्विंकल से बहुत प्यार करते हैं, पर शादी से पहले खिलाड़ी कुमार के कई लव अफेयर्स रहे हैं। कहते हैं बॉलीवुड में एंट्री के पहले अक्षय कुमार पूजा बत्रा से डेंटिंग कर रहे थे। जो उस समय की एक नोटेड मॉडल थी। अक्षय ने पूजा के सहारे बॉलीवुड में कदम रखा और बाद में आगे बढ गए।

Akshay Kumar And His Love Affairs:

Akshay Kumar की फिल्म खिलाडी की बेजोड कामयाबी के बाद अक्षय कुमार और आयशा जुल्का के रोमांस की खबरें मायानगरी में सुर्खियां बटोरने लगी। आयशा अक्षय कुमार के साथ कहानी आगे बढा पाती इससे पहले अक्षय को नया प्यार रवीना टंडन के रूप में मिल गया। रिपोर्ट्स की माने तो रवीना के साथ सगाई भी हो गई थी और जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे, पर अक्षय कुमार फिर से आगे बढ़ गए। इन दोनों के अलगाव की वजह शिल्पा शेट्टी को माना गया, जो उस वक्त रवीना की अच्छी दोस्त थी। ब्रेक अप के बाद रवीना ने खुलासा किया था कि अक्षय सिर्फ लड़कियों को अट्रैक्ट करके फंसाते हैं। सगाई और शादी का झांसा देकर आगे बढ़ जाते हैं। रवीना के बाद अक्षय कुमार का नाम जुड़ा रेखा से।

खिलाड़ी सीरीज की फिल्म के दौरान रेखा तो अक्षय के प्यार में पागल हो चुकी थी। रवीना के दूर जाने का एक रीजन लोग ये भी मानते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार की लाइफ में आई शिल्पा शेट्टी। अक्षय औऱ शिल्पा की जोड़ी ऑन स्क्रीन के साथ ही साथ ऑफ स्क्रीन भी धमाल मचा रही थी, पर यहां भी सिवाय कंट्रोवर्सी के और कुछ नहीं हुआ। शिल्पा से ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार का दिल राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल पर आ गया, पर होशियार काका को यहां अक्षय कुमार धोखा नहीं दे पाए और ट्विंकल से अक्षय कुमार को शादी करनी पड़ी। शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं। पर शादी के बाद भी प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशन का खबरों ने ट्विंकल को चिंतित कर दिया था लेकिन अब अक्षय कुमार एक दम सीधे साधे अक्षय कुमार हैं। अक्षय कुमार के शुरूआती करियर को लेकर लहरे की ये बातचीत आप लहरें पोडकास्ट यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। या फिर नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर इंटरव्यू देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar कॉमेडी के बाद अब लोगों को आ रहे हैं डराने, जन्मदिन पर की नई हॉरर फिल्म Bhooth Bangla का किया ऐलान

Latest Posts

spot_img

you may like