Selfiee का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, पहली बार Akshay Kumar और Emraan Hashmi साझा करेंगे स्क्रीन

बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार और सीरियल किसर इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सेल्फी का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है

Selfiee First Look Out: अक्षय कुमार ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुआ लिखा कि, “एक स्टार को उसके फैन बनाते हैं। लेकिन फैंस एक स्टार को नीचे भी ला सकते हैं। 24 फरवरी से ‘सेल्फी’ को सिनेमा में देखिए और पता लगाइए कि क्या होता है जब एक फैन अपने आइडल के खिलाफ हो जाता है।”

फिल्म का मोशन पोस्टर काफी शानदार है। पोस्टर में इमरान हाशमी पुलिस की वर्दी में अक्षय कुमार के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को गुस्से की नजर से देख रहे हैं। पोस्टर देखकर लगता है कि फिल्म काफी मजेदार होने वाली है, क्योंकि दोनों अभिनेताओं के बीच रैट एंड माउस चेज वाला सीन देखने को मिलेगा। बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार किसी फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को गुड न्यूज के निर्देशक राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। सेल्फी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन, अक्षय के कैप ऑफ गुड फिल्म्स और मैजिक फ्रेम्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

हालांकि सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस की हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामूडु मुख्य भूमिकाओं में थे। केरल में ये फिल्म सुपरहिट रही थी। ओरिजिनल फिल्म में प्रसिद्ध सुपरस्टार हरिंद्रन (पृथ्वीराज सुकुमारन) का लाईसेंस कैंसिल कर दिया जाता है, लेकिन मामला तब गंभीर हो जाता है जब सुपरस्टार का फैन पुलिस वाला (सूरज वेंजरामूडु) से अपने स्टार से दुश्मनी मोल ले लेता है। 

बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म सेल्फी के प्रोड्यूसर्स में से एक है। उन्होंने ने भी इस फिल्म को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने फिल्म को शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,”सुपरस्टार और सुपरफैन की ऐसी कहानी, आपको सुनी नहीं होगी! देखिए #सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में।”

फिल्म सेल्फी अगले महीने की 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फैंस को पहली बार फिल्म में अक्षय-इमरान की जोड़ी देखने को मिलेगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय ‘सोरारई पोटरू’ की हिंदी रीमेक, ‘बड़े मियाँ छोटे मियाँ’ और ‘कैप्सूल गिल’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं इमरान हाशमी टाईगर 3 में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़े: कैंसर के बाद अब इस बीमारी की शिकार हुई एक्ट्रेस Mamta Mohandas

Latest Posts

spot_img

you may like