Akshay Kumar ने अपने फैंस की बात मानी, Hera Pheri 3 को Farhad Samji नहीं, बल्कि किसी दूसरे डायरेक्टर से डायरेक्ट करवाया जायेगा

Akshay Kumar accepts  fans request Hera Pheri 3 will have new director: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार अब कई पुरानी हिट फिल्मों का सीक्वल लाने वाले हैं। अक्षय हेरा फेरी 3, वेलकम 3, आवारा पागल दीवाना 2 और जॉली एलएलबी 3 जैसे बड़े सीक्वल ला रहे हैं। फैंस इन सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं। हेरा फेरी 3 जिसे फरहाद सामजी द्वारा डायरेक्ट किया जाना था और फैंस को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया था कि फरहाद इस फिल्म को डायरेक्ट करें। लेकिन अब लगता है कि अक्षय ने अपने फैंस की बात मान ली हैं, क्योंकि अब इस फिल्म को फरहाद सामजी नहीं बल्कि कोई और डायरेक्टर डायरेक्ट करेगा। 

इस बात की जानकारी अक्षय कुमार के एक फैन पेज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए दी। इस फैन पेज ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’हेरा फेरी 3 के लिए आख़िरकार खुशी की बात।  अंततः सभी हेरा फेरी प्रेमियों के लिए राहत की सांस ली। तुम लोग कहते हो अक्षय कुमार हमारी बात नहीं सुनते? हमारे अनुरोध के कारण ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपने कदम वापस खींचे और अब उन्होंने और निर्माताओं ने हमारे सबसे बड़े अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और आखिरकार वे इसके लिए एक नए निर्देशक पर विचार करेंगे। तुम लोग उससे और क्या चाहते हो?? वह आपकी सारी ख्वाहिशें एक साथ पूरी नहीं कर सकते लेकिन वह अपने फैंस को खुश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

फैंस भी अब यह खबर काफी खुश हो गए हैं और इस ट्विट पर खुशी भरे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि,’’होगी होगी ….. फिर फिर फिर हेरा फेरी, हेरा फेरी 3।’’ वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कुछ नहीं चाहिए बस हेरा फेरी 3 का डायरेक्टर अच्छा होना चाहिए।’’ हालांकि, अक्षय कुमार ने इस ट्विट पर अभी तक किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: Ma Anand Sheela ने बताया कि Vinod Khanna, Osho के आश्रम पर किस तरह से रहते थे, बोलीं जब भी उन्हें कोई दिक्कत होती थी तो वो मेरे पास आते थे?

Latest Posts

spot_img

you may like