Akshara Singh ने Awdhesh Mishra को  किया किस,  फैन बोला जिंदगी के मजे तो आप ही ले रहे हो, तो दूसरे फैन ने बोला गंदी मानसिकता है तुम्हारी

Akshara Singh Avdhesh Mishra: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह जोकि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट्स को लेकर खबरों में बनी रहती है। अक्षरा अपने सोशल मीडिया से फैंस से रूबरू होती रहती है। इसी बीच अक्षरा ने भोजपुरी फिल्म इ्ंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेता अवधेश मिश्रा को किस करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

अक्षरा ने इसी वीडयो को साझा करते हुए लिखा कि, ‘’हम दोनों का पसंदीदा गाना।’’ साझा किए गए इस वीडियो में अक्षरा और अवधेश, किशोर कुमार के सॉन्ग ‘आरी आज निंदिया’ को गुगगनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा, अवधेश के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में एक जगह पर अक्षरा अभिनेता अवधेश को प्यार से किस कर देती है।

इसी वीडयो पर अब अक्षरा और अवधेश के फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’जिंदगी के मजे तो सिर्फ आप ही ले रहे हैं।’’इसी कमेंट का जबाव देते हुए एक फैन ने लिखा कि, ‘’गंदी मानसिकता के लोग भरे पड़े है। आ जाते है कमेंट बॉक्स को कचरा करने।। भाव कुछ नही समझना।। बस कमेंट करना है।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’पहले के विलेन हीरोइन को कंधे पर उठा के ले जाया करते थे। अब हीरोइन खुद कंधे पर बैठ जा रहे है।’’ एक और फैन दोनों की जोड़ी को अच्छा बताते हुए लिखा कि, ‘’आप लोग साथ में बहुत अच्छा लग रहे है जैसे कि कोई डैडी और बेटी साथ में खेलते हैं मस्ती करती है बिलकुल वैसा ही।’’

अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिलहाल विक्रांत सिंह के साथ फिल्म जानू आई लव यू की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल तक खत्म होने की उम्मीद है और फिल्म को अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जायेगा। इस फिल्म को निर्देशक अनुराग मिश्रा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Dekh Bhai Dekh के 30 साल हुए पूरे, Amar Upadhyay बोले इस शो की जान इसकी अच्छी राइटिंग थी, आजकल के शोज की राइटिंग ही बेकार है

Latest Posts

spot_img

you may like