Bageshwar Baba से मिली Akshara Singh, बाबा को सुनाया अपना गाना, बोली यह बात

Akshara Singh met Bageshwar Baba sings song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में पटना पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार उर्फ धीरेंद्र कुमार शास्त्री के दर्शन किए। बाबा के दर्शन करके अक्षरा सिंह काफी प्रफुल्लित हो उठी है। उन्होंने बाबा से मिलने का अपना एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस साझा किए गए वीडियो में अक्षरा बाबा के सामने एक भक्ति गीत रही हैं। 

अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ”जिनको दुनिया सुनने के लिए बेटा है उन्हें सुन लिया बहुत बड़ी बात है #जैसीताराम। बागेश्वर बाबा की जय।” इस वीडियो पर अब फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बागेश्वर बाबा की कृपा हमेशा आप पे बनी रहें शेरनी।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’जय हो, आप बड़े सही जगह पहुंच गए हो मैडम ,,, बाबा ही अब आपका सारे दुख दर्द हरण कर सकते हैं।’’ इसके अलावा ‘’एक फैन ने कमेंट करते हुआ लिखा कि, दीदी आपके लिए अब इज्जत 1000 गुना बढ़ गई है।’’

हालांकि, कुछ फैंस को अक्षरा बाबा धीरेेंद्र शास्त्री से मिलना अच्छा नहीं लगा है। फैंस का मानना है कि अक्षरा सिर्फ फेमस होने के लिए बाबा से मिलने पहुंची है। बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री को पटना में आने को लेकर कई राजनीतिक दलों ने बवाल खड़ा कर दिया था। यह राजनीतिक दल बाब को पटना में न आने की धमकी दे रहे थे। लेकिन बाबा जब पटना पहुंच गए, तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह ही पहली कलाकार हैं, जो उनके दर्शन के लिए उनसे  मिलने पहुंची है। इसी को लेकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जानू आई लव यू’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वे विक्रांत सिंह के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगी। यह फिल्म इसी साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जायेगी।  

ये भी पढ़ें: Ashish Chanchlani ने दिया Don 3 को बनाने के लिए दिया कमाल का आडडिया, बोले Amitabh Bachchan, SRK और इस एक्टर को साथ में लाओ

Latest Posts

spot_img

you may like