Akshara Singh ने Akanksha Dubey की मौत पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स पर निशाना साधा

Akshara Singh Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्म की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जोकि अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक बार फिर से दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को लेकर एक बड़ी बात बोल दी हैं। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे जिन्होंने हाल ही में सुसाइड कर लिया है, अक्षरा ने अभिनेत्री के सुसाइड का जिम्मेदार पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बताया है।

अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा करके आकांंक्षा दुबे की मौत पर बड़ी बात कही है। अक्षरा ने अपने स्टोरी में लिखा कि, ‘’लड़की के जीते जी उसे बेआबरू करते हैं लोग तरह तरह की गंदी बातें करते हैं और मर जाने पे फोटो पोस्ट करते हैं और इंटरव्यू देते हैं ऐसे जैसे संसार के सबसे बड़ा महात्मा हमारे इंडस्ट्री में ही पधारे हों।’’

अक्षरा अपनी इस पोस्ट से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स, प्रोड्यूसर और निर्देशकों को आकांक्षा दुबे की मौत का जिम्मेदार बता रही हैं। अक्षरा का मानना है कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की पीछे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगों का हाथ है। हालांकि, अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री से किसी भी एक्टर, प्रोड्यूसर और निर्देशक का नाम डायरेक्टली नहीं लिया है।

बता दें कि, आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री के न्याय को लेकर कई पोस्ट साझा की हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने आज आकांक्षा दुबे की मां से भी मुलाकात की है। अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मौत के जिम्मेदार लोगों की जांच कराने की मांग भी की है। अक्षरा का कहना है कि एक लड़की को न्याय मिलना चाहिए है। इसके अलावा अक्षरा ने मीडिया से भी गुहार लगाई है कि वे आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाए।

इमेज क्रेडिट – @singhakshara

आपको बता दें कि ,भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ एरिया में स्थित होटल सोमेंद्र में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। आकांक्षा की आत्महत्या के बाद पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक के लहर में चली गई है।

ये भी पढ़ें: Bobby Deol का बनियान में दिखा नया अवतार, पैपराजी को दिया मस्कुलर बॉडी का पोज

Latest Posts

spot_img

you may like