तीसरे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई साउथ स्टार Ajith Kumar की ये फिल्म

साउथ स्टार अजीत कुमार की हालिया रिलीज फिल्म थुनिवु बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है

Thunivu Box Office Collection: तमिल सुपर स्टार अजीत कुमार की हालिया रिलीज फिल्म थुनिवु कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है। इस फिल्म को एच विनोद ने निर्देशित किया है तो वहीं बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता है।

अभिनेता अजीत कुमार की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म थुनिवु का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। अजीत कुमार की इस फिल्म की ताजा कारोबारी रिपोर्ट्स ये बता रही है कि इस फिल्म ने तीसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। दावा किया जा रहा कि थुनिवु फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है।

ऐसे में फिल्म मेकर्स फिल्म थुनिवु के इस ताज़ा आंकड़े से काफी खुश हैं। आपको बता दें कि निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक एच विनोद और सुपरस्टार अजीत कुमार की एक साथ ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले इस तिकड़ी की रिलीज फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इतना ही नहीं तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार की इस फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानकारी के मुताबिक तमिल बॉक्स ऑफिस पर थुनिवु ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 24.59 करोड़ की कमाई की थी।

इस बार तमिल बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सितारों के बीच क्लैश हुआ था। पहली फिल्म अजीत कुमार की थुनिवु थी और दूसरी फिल्म थलपति विजय की वरिसु थी। अजीत कुमार की थुनिवु के मुकाबले वरिसु की कमाई काफी कम है। थलपति विजय और रश्मिका मंदाना की वरिसु ने तीन दिनों में महज 35 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले साउथ की कई फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर दमदार प्रदर्शन किया था। जिसमें ऋषभ शेट्टी की कांतारा का नाम भी शामिल है।

नये साल का आगाज साउथ की फिल्मों से की इस कामयाबी से अच्छा हुआ है। इसके अलावा अभी कई और फिल्में रिलीज होना बाकी है। जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: एक साल की हुई Priyanka Chopra की बेटी Malti, Nick Jonas ने बताया कैसे सेलिब्रिटी किया बर्थडे

Latest Posts

spot_img

you may like