Ajaz Khan ने नारद मुनि वाले बयान को लेकर मांगी माफी, बोले मेरे मकसद किसी की को ठेस पहुंचाना नहीं था मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं

बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान ने अपने हाल ही में दिए एक बयान को लेकर माफी मांगी है। जिसमें उन्होने बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रतियोगी लवकेश कटारिया को लेकर टिप्पणी की थी

Ajaz Khan Apologizes Over Narayan Remark: अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान आजकल फिर से सुर्खियों में हैं। एजाज खान ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगी लवकेश कटारिया को लेकर एक बयान दिया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वो लगातार ट्रोल हो रहे थे। लगातार ट्रोलिंग से परेशान अब एजाज खान ने आखिरकार माफी मांग ली है। एजाज खान ने इससे पहले पूर्व बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को लेकर भी बयान दिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पर अब अभिनेता ने अपने नारद मुनि नारायण वाले बयान को लेकर माफी मांग ली है।

एजाज खान ने इस बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि सभी को नमस्कार, मैं दिल से माफी मांगता हूं अगर मैंने अपने “नारायण” टिप्पणी के लिए अपने हिंदू भाइयों और बहनों को चोट पहुंचाई है, यह जानबूझकर नहीं था क्योंकि मैं हमेशा कहता हूं कि आप मेरा कुरान पढ़िए और मैं आपकी गीता पढ़ता हूं, जो स्पष्ट रूप से हिंदू धर्म के प्रति मेरे सम्मान को दर्शाती है और इतना ही नहीं मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं अपने धर्म का सम्मान करता हूं। उस कथन के संदर्भ में मेरा मतलब नारद मुनि से था न कि भगवान नारायण से, अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं, ईश्वर एक है, जय हिन्द।

आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एजाज खान ने विशाल पांडे और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड को लेकर लवकेश कटारिया पर निशाना साधा था। एजाज खान ने कहा था कि लवकेश को अरमान के सामने विशाल की कृतिका मलिक वाली बात को नहीं बोलना चाहिए था। एजाज ने आगे वीडियो में कहा था कि लवकेश घर का नारद मुनि हैं। नारायण नारायण! कटारिया अपना नाम बदल के नारायण रख दे। एजाज खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार ट्रोल्स कर रहे थे। जिसके बाद अब एजाज खान ने माफी मांग ली है।

ये भी पढ़े: लेंस के कारण ख़राब हुईं Jasmin Bhasin की आंखें, दिखना हुआ बंद, घंटों दर्द से तड़पती रही एक्ट्रेस!

Latest Posts

spot_img

you may like