The Kapil Sharma Show: Ajay Devgn ने Kapil Sharma के स्टंट वाले सवाल पर उड़ाया मजाक

Ajay Devgn Kapil Sharma: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वे अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे। वे फिल्म भोला के एक्टर्स दीपक डोबरियाल और तब्बू के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करने कपिल शर्मा शो पर पहुंचे।

शो पर अजय देवगन ने इस बार कपिल की काफी टांग खीचाई की हैं। उन्होंने कपिल के सवालों का जवाब देते हुए कॉमेडियन को काफी बुरी तरह से रोस्ट किया है। इसी दौरान कपिल ने अजय से एक सवाल पूछा जिसपर अजय ने काफी मजेदार जवाब दिया है। कपिल ने अजय से सवाल पूछते हुए कहा कि, ‘’आपने फिल्मों में कई सारे खतरनाक स्टंट किए हैं। इसके अलावा अपनी इस फिल्म भोला में भी काफी खतरनाक स्टंट किए हैं। कभी आपने कोई ऐसा स्टंट किया है जो आपको लगा हो कि काफी मुश्किल है और उस स्टंट को करने में काफी मेहनत लगी हो।’’

इसपर अजय ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि, ‘’हां मुझे सबसे ज्यादा टफ स्टंट  तुम्हारे फनी जोक पर हंसना लगता है। मुझे जानबूझकर हंसना पड़ता है जिससे मेरा जबड़ा दर्द करने लगता है।’’ अजय के इस जवाब ऑडियंस काफी ज्यादा हंसी और पास में बैठी तब्बू की भी हंसी छूट गई। कपिल के इसके बाद थोड़ी देर के लिए शांत हो गए हैं। फिर इसके बाद उन्होंने अजय से सवाल पूछना शुरु किया।

बता दें कि, अजय की फिल्म ‘भोला’ को सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन भोला के मुख्य किरदार में है। फिल्म में अजय के अलावा तब्बू एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में है। साथ ही में फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार दीपक डोबरियाल निभा रह हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के कैमियो होने की उम्मीद है। इस फिल्म को खुद अजय देवगन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म का सिनेमैटिक यूनिवर्स भी देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जानें फिल्म Salaar में Prabhas डबल रोल निभायेंगे या फिर ट्रिपल रोल

Latest Posts

spot_img

you may like