चित्रगुप्त बने Ajay Devgn ने फैंस का जीता दिल, Sidharth Malhotra की एक्टिंग देख ऑडियंस ने Thank God को दिया BLOCKBUSTER का टैग

Thank God Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म थैंक गॉड (Thank God) फाइनली दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी नजर आ रहे हैं। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से यह फिल्म विवादों में घिर गई थी । कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी कि इस फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को बेहद ही मॉडल तरीके से दिखाया गया है। हालांकि इसके बाद फिल्म मेकर्स ने इसमें अजय देवगन का नाम चेंज कर दिया ।

ऐसे में अब अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तो इसे दर्शकों द्वारा मिक्स रिव्यूज मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर जमकर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड देखने लायक है। एक अच्छे मैसेज के साथ इसका अंत आपको काफी इमोशनल कर देगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काफी अच्छा काम किया है, तो वही अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी अपने अपने किरदार में जमे हैं।

वैसे आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) की जमकर तारीफ की जा रही है। यह फिल्म अपने कंटेंट से दर्शकों को लुभाने में सफल हो रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जहां चित्रगुप्त बने हैं, वही सिद्धार्थ मल्होत्रा एक आम इंसान और रकुल प्रीत सिंह उनके लव इंटरेस्ट के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16 : बिग बॉस के घर से बाहर हुई Manya Singh, जानें दिवाली पर किसको मिला फुस्की बम का टैग

Latest Posts

spot_img

you may like