पर्पल लिपस्टिक से फ्लोरल ड्रेस तक, जब-जब अपने बेबाक लुक से Cannes Film Festival में छाईं Aishwarya!

साल 2016 में भी ऐश्वर्या के कान्स लुक की काफी चर्चा हुई थी। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने बेज कलर का गाउन पहना था। साथ ही उन्होंने बोल्ड लिपस्टिक अप्लाई की थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा बिखरने को तैयार है। उनका पहला लुक सामने आ चुका है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। ऐश्वर्या के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कई लोग ऐसे भी है जिन्हें ऐश्वर्या का यह लुक पसंद नहीं आया। खैर यह कोई पहली दफा नहीं है जब ऐश्वर्या ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीता हो वह करीब 22 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके कुछ ऐसे लुक जिनकी वजह से वह काफी लाइमलाइट में रही। तो चलिए जानते हैं उनके कुछ चर्चित लुक के बारे में…

पपर्ल लिपस्टिक से मचा था बवाल
सबसे पहले बात करते हैं ऐश्वर्या राय के साल 2016 के लुक के बारे में जहां पर उन्होंने पर्पल लिपस्टिक अप्लाई किया था और इसकी वजह से काफी बवाल भी देखने को मिला था। दरअसल, यहां पर ऐश्वर्या पर्प लिपस्टिक लगाकर कान्स के रेड कार्पेट पर आई थी और उनके लुक ने हर किसी को चौंका दिया था। जहां कई लोगों ने ऐश्वर्या के इस लुक को खूब प्यार दिया तो कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया था।

फ्लोरल लुक ने खिंचा लोगों का ध्यान
इसके बाद साल 2022 में भी ऐश्वर्या का लुक काफी वायरल हुआ। इस दौरान ऐश्वर्या ने फ्लोरल लुक अपनाया था। साथ ही उन्होंने बालों में फ्लोरल ब्रेड बनाई थी जो काफी खूबसूरत थी, लेकिन लगातार उनकी एक ही हेयर स्टाइल की वजह से उन्हें फिर से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

बार्बी डॉल लगी थी ऐश्वर्या
इसके अलावा ऐश्वर्या का लुक साल 2017 में भी काफी लाइमलाइट में रहा। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने बॉल गाउन पहन कर हर किसी की नजर अपनी तरफ खींच ली थी। इस दौरान बार्बी डॉल में नजर आई ऐश्वर्या की खूब तारीफ की गई थी।

गोल्डन मैटेलिक लुक
वहीं साल 2019 में ऐश्वर्या ने गोल्डन मैटेलिक लुक अपनाया था। गोल्डन मैटेलिक फिश कट गाउन के साथ ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही थी और उन्होंने इस दौरान न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया था। उनकी बेटी आराध्या भी रेड कार्पेट पर दिखाई दी थी। कई लोगों ने उन्हें बेटी को साथ लाने पर निशाने पर ले लिया था।

बोल्ड लिपस्टिक से खिंचा था ध्यान
वही साल 2016 में भी ऐश्वर्या के कान्स लुक की काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, इस दौरान ऐश्वर्या राय ने बेज कलर का गाउन पहना था। साथ ही उन्होंने बोल्ड लिपस्टिक अप्लाई की थी, इस लिपस्टिक के कारण ऐश्वर्या ने हर किसी की अटेंशन पा ली थी। बता दे ऐश्वर्या ने हमेशा ही कान्स लुक में अपनी ड्रेस से ज्यादा अपनी लिपस्टिक से लाइमलाइट लूटी है।

ये भी पढ़ें: वहीं घिसा-पीटा स्टाइल, कुछ तो अलग करों… किसी ने किया पसंद किसी ने ट्रोल, Aishwarya के Cannes Look पर बवाल!

Latest Posts

spot_img

you may like