Aishwarya Missing From Bachchan Family Picture At Ambani Wedding: दुनिया के सबसे रईस शख्स व देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी हो गई। इस शादी के गवाह बॉलीवुड के सितारों के साथ ही कई राजनीतिज्ञ व हॉलीवुड के सितारे भी बने। बॉलीवुड कलाकारों की बात करें, तो वहीं इस शादी में सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह से लेकर सितारों ने जमकर डांस भी किया। बात अगर बच्चन फैमिली की करें, तो इस शादी में पूरा बच्चन परिवार भी नजर आया।
सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बच्चन परिवार की फैमिली फोटो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन नजर नहीं आई। वो परिवार से दूर नजर आई। पहले अनंत अंबानी और राधिका की वेडिंग के मौके पर अमिताभ बच्चन,जया बच्चन,बेटी श्वेता नंदा,नाव्या,अगस्त्य नंदा के साथ अभिषेक बच्चन एक साथ आए और फैमिली फोटो शादी में खिंचवाए, लेकिन बच्चन परिवार की इस फैमिली फ्रेम से ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या दूर रही। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी फैमिली फोटो से ऐश को मिस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के एक यूजर ने बच्चन परिवार के फैमिली वीडियो को देखकर सवाल पूछा है कि ऐश्वर्या राय बहू कहां हैं। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि फैमिली फोटो से ऐश और आराध्या गायब हैं। लगता है अलग हो गए हैं। या फिर बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच सेपरेशन कंफर्म्ड हो गया है। यूजर्स इसी तरह के कमेंट्स लगातार कर रहे हैं। उधर बात अगर ऐश्वर्या राय बच्चन की करें, तो वो बेटी के साथ नजर आई और पैप्स का सारा ध्यान अपनी तरफ खींचा। ऐश रेड रेट्रो आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
ऐश्वर्या राय ने बाद में बेटी के साथ और खुद के सोलो पोजेज भी जमकर दिए। ऐश्वर्या राय यहां सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के साथ बातें करती देखी गई। रेखा ने भी रूककर ऐश से बातें की और बेटी के साथ ही ऐश को किस भी किया। रेखा भी हमेशा की तरह ही साड़ी में बहुत ही गॉर्जियस लग रही थी।

