Agent Vinod के 46 साल हुए पूरे, Vinod Khanna के नाम पर इस फिल्म का नाम रखा गया था, Rajshri Productions की थी यह पहली एक्शन फिल्म

Agent Vinod completes 46 years facts about the film: राजश्री प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फिल्म एजेंट विनोद को 46 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को 29 जुलाई 1977 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को दीपक बहरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में एजेंट विनोद का किरदार महेंद्र संधू ने निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। तो आज हम आपको इस स्पाई-एक्शन फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्सें बतायेंगे।

एजेंट विनोद से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 

1.विनोद खन्ना फिल्म की पहली चॉइस: इस फिल्म को पहले विनोद खन्ना के साथ बनाया जाना था। विनोद खन्ना भी इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए थे। फिल्म का नाम एजेंट विनोद उनके नाम पर ही रखा गया था। लेकिन बाद में कुछ कारणवश विनोद खन्ना ने इस को करने से मना कर दिया। इसके बाद इस फिल्म को महेंद्र संधू ने किया था। 

2.राजश्री की पहली एक्शन-मसाला फिल्म: राजश्री प्रोडक्शंस जोकि पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है, यह इस प्रोडक्शन की पहली एक्शन-मसाला फिल्म थी। राजश्री की यह पहली फिल्म थी जिसमें सेक्सजिम और काफी ग्लेमर दिखाया गया था। राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक ताराचंद बड़जात्या पहले इस फिल्म को नहीं बनाना चाह रहे थे, लेकिन जब उन्होंने फिल्म की कहानी पढ़ी तो फिल्म की कहानी उन्हें काफी पसंद आई। इसके बाद ताराचंद ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। 

3.जेम्स बॉन्ड की गोल्ड फिंगर से इंस्पायर: फिल्म एजेंट विनोद की थीम जेम्स बॉन्ड की फिल्म गोल्ड फिंगर से प्रेरित थी, लेकिन फिल्म की कहानी काफी हद तक अलग थी। एजेंट विनोद में फिल्म गोल्ड फिंगर का जेम्स बॉन्ड और विलेन ऑड जॉब का फाइट वाला सीन पूरी तरह से कॉपी किया गया था। इस सीन के डायलॉग तक कॉपी किए गए थे। 

4.सैफ अली खान की एजेंट विनोद ने दी ट्रिब्यूट: साल 2012 में आई सैफ अली खान की स्पाई-एक्शन फिल्म एजेंट विनोद का नाम महेंद्र संधू की फिल्म एजेंट विनोद से ही लिया गया था। सैफ अली खान वाली फिल्म में महेंद्र संधू को एक कैरेक्टर रोल भी ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया था। हालांकि, सैफ अपनी एजेंट विनोद में एक सीन में अपने आप को महेंद्र संधू के नाम से इंट्रोड्यूस करते हैं, ऐसा महेंद्र संधू को ट्रिब्यूट देने के लिए किया  गया था। 

ये भी पढ़ें: Lucknow के Imambara में Gadar की शूटिंग के लिए नहीं दी गई थी इजाजत, फिल्म में इसलिए रखना पड़ा था Sunny Deol का हैंडपंप वाला सीन

Latest Posts

spot_img

you may like