Veeram के बाद Salman Khan करेंगे Ajith Kumar की एक और हिट फिल्म का रीमेक, फैंस भी सलमान को इस फिल्म में देखकर हो जायेंगे खुश

After Veeram, Salman Khan will remake this hit film of Ajith Kumar: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान जिन्होंने इस साल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार अजित कुमार की फिल्म वीरम का आधिकारिक हिंदी रीमेक ‘किसी का भाई किसी की जान’ दी थी। सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। लेकिन अब सलमान खान, अजित कुमार की एक और हिट फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। 

सलमान खान अब अजित कुमार की साल 2015 में आई हिट फिल्म ‘येनै अरिंदल’ का हिंदी रीमेक करेंगे। इस फिल्म का हिंदी रीमेक इस फिल्म को ओरिजिनल डायरेक्टर गौतम मेनन द्वारा डायरेक्ट किया जायेगा। इस बात की जानकारी साउथ के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट  क्रिस्टोफर कनगराज ने दी है। क्रिस्टोफर कनगराज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, अजित कुमार  की Yennai Arindhaal के हिंदी रीमेक में सलमान खान। निर्देशन – गौतम मेनन।’’ हालांकि, सलमान खान की टीम की तरफ से अभी तक इस रीमेक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। 

बहरहाल सलमान खान के लिए ‘येनै अरिंदल’ एक उपयुक्त फिल्म है। इस फिल्म में अजित कुमार ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इस तमिल फिल्म में सस्पेंस, इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त एक्शन सीन थे। अगर सलमान खान इस फिल्म का रीमेक पूरी ओरिजिनल फिल्म की तरह ही करते हैं, तो यह फिल्म सलमान खान पर काफी जंचेगी। इसके अलावा सलमान खान जिन्होंने अभी तक ‘वॉन्डेट’, ‘गर्व’ और ‘दंबग’ तीनों में लार्जर दैन लाइफ वाले पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, फिल्म ‘येनै अरिंदल’ का पुलिस ऑफिसर इन तीनों फिल्मों के पुलिस ऑफिसर्स से बहुत अलग है। इस फिल्म का पुलिस ऑफिस थोड़ा रियलस्टिक है और थोड़ा लार्जर दैन लाइफ का मिश्रण भी है। अब देखना होगा कि क्या सलमान खान इस फिल्म का सीक्वल बनाते हैं कि नहीं?

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी ‘टाइगर 3’ अगले हफ्ते 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Alizeh Agnihotri ने जब मामा Salman Khan को बताया कि वे एक्ट्रेस बनाना चाहती हैं, तो सलमान खूब हंसे थे और बोला था कि…

Latest Posts

spot_img

you may like