Selfiee के फ्लॉप होने के बाद Akshay Kumar का यह इवेंट भी कैंसल हुआ

Akshay Kumar: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का फिल्मी करियर इन दिनों डामाडोल होता हुआ दिख रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक सिर्फ 7 करोड़ रुपए की कमाई की है। बहरहाल इस फिल्म के फ्लॉप होने के बीच में अक्षय का एक बड़ा इवेंट कैंसल हो गया है। अक्षय के  ‘द एंटरटेनर टूर’  इवेंट का पहला शो कैंसल हो गया है।

इस इवेंट के प्रमोटर अमित जेटली के अनुसार अक्षय कुमार का इवेंट ‘द एंटरटेनर टूर’ के पहले शो को कैंसल कर दिया गया है। इस इवेंट का पहला शो जोकि 04 मार्च 2023 को  ट्रेंटन, न्यू जर्सी में होने वाला था, इसको कैंसल कर दिया गया है। इस इवेंट की टिकट बुकिंग कम होने के कारण, इवेंट को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इस इवेंट के बाकी चार शोज को कैंसल नहीं किया गया है। 

बाकी बचे हुए इन चार शोज को तय की गई तारीख पर ही आयोजित किया जायेगा। यह शोज अमेरिका के जॉर्जिया, टेक्सास, फ्लोरिडा और  कैलिफोर्निया में आयोजित किए जायेंगे। इस शो में अक्षय कुमार के साथ नोरा फतेही, दिशा पटानी, सोनम बाजवा, स्टेबिन बेन, जसलीन रॉयल, मौनी रॉय, अपारशक्ति खुराना और जहरा खान जैसे सेलीब्रेटी परफॉर्म करते हुए नजर आयेंगे। इस शो में अक्षय कुमार के साथ यह बाकी सेलीब्रेटी परफॉर्म करेंगे।

वैसे अगर बात करें अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ की तो यह सिनेमाघरों में अभी दर्शकों को पाने के लिए झूज रही है। अक्षय की इस फिल्म को 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अभी तक दोहरा आकंड़ा नहीं छू पाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ एक करोड़ रुपए की कमाई की थी। अगर अक्षय के अबतक के फिल्मी करियर को देखा जाए, तो यह उनकी पहली ऐसी फिल्म होगी जिसने ओपनिंग डे पर सबसे कम कमाई की है। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय कुमार अब फिर से अपने पुराने जॉनर में वापसी करने वाले हैं। वे अब कॉमेडी और एक्शन फिल्में करने वाले हैं। अक्षय ‘हेरा फेरी 3’, ‘बड़े मियां-छोटे मियां’, ‘वेलकम 3’ और ‘ओ माई गॉड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: इस महान सिंगर को बायोपिक में नजर आएंगे Ranbir Kapoor, Dada की बायोपिक पर कही ये बात

Latest Posts

spot_img

you may like