Dharmendra से शादी करने के बाद Hema Malini आजतक क्यों उनकी पहली पत्नी Prakash Kaur से नहीं मिली?

After marrying Dharmendra Hema Malini not met Prakash Kaur: हाल ही में धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर पोते करण देओल की शादी हुई। इस शादी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई है, लेकिन इस शादी में धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी शामिल नहीं हुई। उनका इस शादी में शामिल न होना, कई लोगों को खटका। हालांकि, हेमा ने धर्मेन्द्र से शादी के बाद से ही देओल परिवार परिवार से दूरी बनाकर रखी है। इसके अलावा दूसरी शादी के बाद से वे कभी भी धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकार कौर से भी नहीं मिली हैं। 

देओल परिवार से दूरी रखना और धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से शादी के बाद न मिलना, इसके पीछे हेमा की काफी मजबूत सोच है। हेमा ने अपनी बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: द ड्रीम गर्ल’ में इस बात का खुलासा किया है। हेमा ने बायोग्राफी में बताया कि, ‘’शादी से पहले उन्होंने धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकश कौर से कई बार मुलाकात की थी। लेकिन जब एक बार उनकी शादी धर्मेन्द्र के साथ हो गई, इसके बाद वे प्रकाश कौर से कभी भी नहीं मिलीं और उनसे हमेशा दूरी बनाकर रखी।’’

उन्होंने अपनी बायोग्राफी में बताया कि यह दूरी इसलिए बनाकर रखी क्योंकि वे किसी के जीवन में दखल नहीं देना चाहती थी। इसके अलावा हेमा हमेशा अपने जीवन से खुश रहीं, क्योंकि उनके पति धर्मेन्द्र उनकी और उनकी बेटियों की देखभाल काफी अच्छी तरह से की। इसके अलावा हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने भी प्रकाश और देओल परिवार का हमेशा सम्मान किया है। 

इसके अलावा हेमा ने अपनी इस बायोग्राफी में बताया कि उन्होंने कभी भी प्रकाश कौर से बात नहीं की है, लेकिन वे उनका सम्मान करती हैं। इसके अलावा कई लोगों को उनके और देओल परिवार के अंदर के रिश्तों के बारे में जानने की उत्सुकता है, लेकिन हेमा को इन चीजों से मतलब नहीं है। वे किसी की जिंदगी में दखल नहीं देना चाहती हैं। वैसे बता दें कि, हेमा ने प्रकाश के अलावा उनके बड़े सनी की भी कई बार तारीफ की है। 

ये भी पढ़ें: Neena Gupta को अपने करियर के पहले किसिंग सीन के बाद इस कारण से डेटॉल से कुल्ला करना पड़ा था

Latest Posts

spot_img

you may like