Sunny Leone को P*rn इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भारत में आकर काम करने पर जान से मारने की मिली थी धमकियां, बोलीं बिग बॉस ने जिंदगी बदल दी

After leaving  Porn industry Sunny Leone received death threats:  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों अपनी फिल्म केनेडी को लेकर खबरों में बनी हुई है। उनकी इस फिल्म का प्रदर्शन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ है। इस फिल्म के प्रीमियर पर उन्होंने  कान्स के रेड कारपेट पर वॉक भी किया है। इसी बीच अभिनेत्री ने एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड के सफर के बारे में बताया है। सनी लियोन ने बताया कि भारत में आने के बाद उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी थी। 

सनी ने डेडलाइन को इंटरव्यू देते हुए कहा कि, ‘’वह एडल्ट इंडस्ट्री में काम कर रहीं थी, तभी उन्हें भारत से बिग बॉस 5 में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन सनी भारत आने को तैयार नहीं थी। सनी को लगता था भारत के लोग उनसे नफरत करते हैं, इसीलिए उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए। लेकिन बिग बॉस के मेकर्स चाहते थे कि सनी इस शो का हिस्सा हो।’’

सनी ने आगे बताया कि, ‘’बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से कई मिन्नते होने के बाद सनी ने इस शो में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी थी। लेकिन इस शो में हिस्सा लेने से पहले ही काफी बवाल खड़ा हो गया था। सनी को इस शो में हिस्सा न लेने की धमकी दी गई। सनी को जान से मारने और बम से उड़ाने तक की धमकी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद सनी ने इस शो में हिस्सा लिया।’’

अंत में सनी ने बताया कि कैसे भारत के लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया जिसकी बदौलत से वे आज भारत में सुरक्षित रूप से काम कर रही हैं। सनी ने कहा कि, ‘’इतने बवाल के बावजूद जब लोगों ने उन्हें बिग बॉस में एक आम लड़की तरह देखा, तो लोगों का नजरिया बिल्कुल बदल गया। भारतीय दर्शकों ने उन्हें बिग बॉस में एक पोर्नस्टार नहीं बल्कि एक आम लड़की की तौर पर देखा। सनी ने कहा कि, ‘’भारत के लोगों का उन्हें काफी प्यार मिला और बिग बॉस की वजह बॉलीवुड में पहली फिल्म।’’

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor की Bloody Daddy का Trailer देखकर फैंस बोले फिल्म को थियेटर में रिलीज करना चाहिए था

Latest Posts

spot_img

you may like