Sunny Deol की Gadar 2 के बाद, अब दर्शकों को बॉलीवुड की इन हिट फिल्मों के सीक्वल का इंतजार है

After Gadar 2 now  audience is waiting for these sequels: सनी देओल की फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 ने इन दिनों भारत में गदर मचाया हुआ  है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधाड़ कमाई कर रही है। साल 2001 में गदर 1 रिलीज हुई थी और लगभग 22 साल बाद जाकर अब गदर 2 रिलीज हुई है, जोकि फैंस को काफी पसंद आ रही है। गदर 2 के अलावा भी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्म फ्रेंचाइजी हैं, जिनके सीक्वल या थ्रीक्वल का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। ऑरमैक्स मीडिया ने हाल ही में एक आंकड़ा जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्मों के सीक्वल या थ्रीक्वल की भी सूची दी है। 

15 अगस्त, 2023 तक सर्वाधिक प्रतीक्षित हिंदी फ़िल्में (केवल अक्टूबर 2023 के बाद रिलीज़ होने वाली फ़िल्में, जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है): 

1.पुष्पा 2 (हिंदी): तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस को काफी ज्यादा इंतजार है। हिंदी ऑडियंस को इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन का काफी इंतजार है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

2.हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर इस थ्रीक्वल का भी फैंस को काफी ज्यादा इंतजार है। इस फिल्म के प्रोमो शूट हो गए हैं, अब फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। इस फिल्म को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 

3.टाइगर 3: सलमान खान की स्पाई फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट टाइगर 3 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इसी साल 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

4.भुल भुलैया 3: कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का भी फैंस को काफी ज्यादा इंतजार है। इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म अगले साल 2024 को दीवाली को मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

5.एनिमल: यह कोई सीक्वल या थ्रीक्वल नहीं है। रणबीर कपूर की यह फिल्म इसी साल 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Anil Sharma ने Akshay Kumar से अपनी गलती को लेकर मांगी मांफी, बोले इंडस्ट्री की जीत हुई है

Latest Posts

spot_img

you may like