Filhall, Filhaal 2 के बाद Akshay Kumar  अब B Praak के साथ एक और इमोशनल सॉन्ग ला रहे हैं, पहली बार साथ  में नजर आयेंगी Amyra Dastur

After Filhall, Filhaal 2, Akshay Kumar new song  B Praak Amyra Dastur: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से तो दर्शकों का मनोरंजन करते रहते है, लेकिन इसके अलावा वे अपने फैंस के लिए दूसरे माध्यमों से भी मनोरंजन देते है। अक्षय जिन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर बी प्राक के साथ दो बढ़िया इमोशनल रोमेंटिक सॉन्ग फिलहाल और फिलहाल 2 दिए हैं। अब अक्षय एक बार फिर से बी प्राक के साथ एक और बेहतरीन रोमेंटिक इमोशनल सॉन्ग ला रहे हैं।

बी प्राक के साथ इस नए सॉन्ग का नाम है Kya Loge Tum। अक्षय के साथ इस वीडियो सॉन्ग में पहली बार अभिनेत्री अमायरा दस्तूर दिखेंगी। यह सॉन्ग 15 मई 2023 को रिलीज हो रहा है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करके दी है। अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस सॉन्ग का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’फिलहाल और फिलहाल 2 की टीम एक और दिल तोड़ने वाले गाने #क्यालोग तुम के साथ लौटी है। अपनी भावनाओं और आंसुओं को बहने देने के लिए तैयार हो जाइए। गाना 15 मई को शाम 6 बजे रिलीज हो रहा है।’’

इस सॉन्ग को लेकर फैंस भी अक्षय के इस ट्विट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय के आगामी सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वाह सर क्या न्यूज दी है। बस  एक बार छोटे मियां-बड़े मियां का टीजर भी रिलीज कर दो।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’क्या लोगे तुम के लिए काफी उत्साहित हूं।’’बता दें कि, अक्षय और बी प्राक की जोड़ी के दोनों गाने फिलहाल और फिलहाल 2 यूट्यूब पर सुपरहिट रहे थे। अब देखते हैं कि दर्शको सॉन्ग क्या लोगे तुम कितना पसंद आता है।

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे बड़े मियां-छोटे मियां, हेरा फेरी 3 और राउडी रठौर 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय की बडे़ मियां-छोटे मियां अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: जब Johnny Lever के पिता उन्हें स्टेज पर मारने पहुंच गए थे, बोले मेरे पिताजी को मेरी कॉमेडी पसंद नहीं थी

Latest Posts

spot_img

you may like