Aftab Shivdasani और Lisa Ray की सुपरहिट फिल्म Kasoor के गाने Kitni Bechain Hoke की ऐसे हुई थी शूटिंग, देखिए Video

मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म कसूर साल 2001 में रिलीज सफल फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में आफताब शिवदासानी और लीजा रे की लीड भूमिका थी। देखते हैं इस फिल्म के गाने कितनी बेचैन होकर की मेकिंग

Aftab Shivdasani & Lisa Ray Kitni Bechain Hoke BTS: विक्रम भट्ट सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। साल 2001 में आफताब शिवदासानी और लीजा रे की लीड भूमिका से सजी फिल्म कसूर कुछ इसी तरह की फिल्म थी। नदीम श्रवण के संगीत से सजे इस फिल्म के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। लीजा रे की यह पहली फिल्म थी। जिनकी आवाज को दिव्या दत्ता ने डब किया था। लहरें रेट्रो इस फिल्म के मशहूर गाने कितनी बेचैन होकर की मेकिंग लेकर आया है। जो उस वक्त काफी मशहूर हुआ था। देखते हैं इस फिल्म के गाने की शूटिंग उस वक्त कैसे हुई थी।

आफताब और लीजा रे दोनों ने फिल्म के इस गाने की शूटिंग को लेकर अपनी राय भी उस वक्त जाहिर की थी और फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों को भी शेयर किया था। देखते हैं दोनों सितारों ने फिल्म की शूटिंग और कितनी बेचैन होके गाने को लेकर क्या कहा था। इन दोनों लीड सितारों के अलावा फिल्म में अपूर्व अग्निहोत्री,आशुतोष राणा,इरफान खान आदि कलाकारों ने अहम रोल निभाया था। पूरी फिल्म हिमांचल प्रदेश में शूट की गई थी। फिल्म के सारे गाने समीर ने लिखे थे और कितनी बेचैन गाने को उदित नारायण और अलका यागनिक ने गाया था।

ये भी पढ़े: पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी हम, Border 2 में Sunny Deol की फौज में Varun Dhawan के बाद Diljit Dosanjh हुए शामिल

Latest Posts

spot_img

you may like