Bigg Boss OTT 3 Eviction: Adnan Shaikh ने घर से बाहर आने के बाद Elvish Yadav के आरोपों का दिया करारा जवाब

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के घर से बाहर हुए अदनान शेख ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए एल्विश यादव के आरोपों पर पलटवार किया है

Adnan Shaikh’s Post-Eviction Reflections On Elvish Yadav: पिछले कुछ दिनों में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में लगातार एविक्शन ने प्रतियोगियों को सख्ते में ला दिया है। हाल ही में दीपक चौरसिया के बाद सना सुल्तान और वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले अदनान शेख भी घर से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के फिनाले में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे लगातार एविक्शन दर्शकों की उत्सुकता को बरकरार रखने का एक तरीका हो सकता है। घर से बाहर होने के बाद अदनान शेख ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने एविक्शन को अनफेयर करार दिया है। अदनान का कहना है कि बिग बॉस उनके फॉलोवर्स को देख डर गए थे। इसलिए उन्हे टास्क पूरा करने के बावजूद घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

अदनान शेख ने अपने एविक्शन पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हे घर से बाहर क्यों किया गया, समझ से परे है। इसके अलावा अदनान ने कहा कि थोड़े ही समय में उन्होने लवकेश कटारिया से अच्छा रेपो बना लिया था। लवकेश एक अच्छा इंसान है। वो मुझे खाने में भी मदद करता था। अरमान मलिक के कृतिका के साथ आपत्तिजनक वीडियो बाहर आने को लेकर कहा कि उन्हे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। इसके अलावा अदनान ने बिग बॉस के अपने पसंदीदा प्रतियोगियों की बात करते हुए कहा कि वो चाहते हैं रैपर नेजी विनर बने लेकिन लवकेश कटारिया और सना मकबूल भी बिग बॉस सीजन 3 ट्राफी के मजबूत दावेदार हैं।

वडा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के साथ हुए अपने फाइट को लेकर अदनान ने कहा कि वो घर में आए थे और कुछ समझ नहीं पाए थे। जब उन्हे चीजें समझ में आई, तब उन्होने तुरंत चंद्रिका को सॉरी बोला था और इंटरव्यू के दौरान भी अदनान ने कहा कि अगर चंद्रिका उनका ये इंटरव्यू देख रही हैं, तो एक बार फिर से वो माफी मांगते हैं। एल्विश यादव के आरोपों पर अदनान ने खुलकर बोलते हुए कहा कि उन्होने कहा था कि अदनान मेंटल है। इस पर अदनान ने कहा कि एल्विश के आरोपों में कोई दम नहीं है। वो यहां बिग बॉस के घर में अपनी काबिलियत के दम पर आए थे।

अदनान ने आगे कहा कि वो कोई क्रिमिनल नहीं थे कि ईडी उनके पीछे थी और इसी के डर से वो घर में आ गए। सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर ने कहा कि वो जो कुछ हैं अल्लाह के करम की वजह है और उन्हे इस पर सफाई देने की जरूरत नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में अदनान को लेकर कई वीडियो लोगों ने बनाए हैं। इसे लेकर अदनान ने कहा कि अभी वो घर से बाहर आए हैं, वो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज को देखेंगे, फिर उसका विश्लेषण करके सटीक जवाब देंगे।

ये भी पढ़े: सिनेमाघरों में दहशत फैलाने के बाद अब ‘Munjya’ की OTT पर दस्तक, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?

Latest Posts

spot_img

you may like