Thadam की हिंदी रीमेक Gumraah से पहली बार डबल रोल में नजर आयेंगे Aditya Roy Kapur, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आदित्य की फिल्म गुमराह की रिलीज डेट तय कर दी गई है। इस फिल्म में से पहली बार आदित्य डबल रोल में नजर आयेंगे

Aditya Roy Kapur Gumraah: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की आगामी फिल्म गुमराह की रिलीज डेट तय कर दी गई है। यह फिल्म 07 अप्रैल 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे टी-सीरीज फिल्म्स ने दी। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। टी-सीरीज ने फिल्म गुमराह का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि,‘’चेतावनी यह पोस्ट धोखा दे सकती है! गुमराह 07 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’’

बता दें कि, फिल्म गुमराह से आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर का पहला डबल रोल किया है। यह एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।  इस फिल्म में आदित्य दो जुड़वा भाईयों के किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म में आदित्य के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आयेंगी। डायरेक्टर के तौर पर फिल्मों में डेब्यू कर रहे  वर्धन केतकर ने इस फिल्म को डायेरक्ट किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।  

आदित्य की फिल्म गुमराह साल 2019 में आई तमिल ‘थाडम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को मागीज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म ‘थाडम’ में अरुण विजय ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म में दो जुड़वा भाईयों की कहानी को दिखाया गया था। दो जुड़वा भाई जोकि दूसरे से नफरत करते है, लेकिन बुरे समय में एक-दूसरे की मदद भी करने आते हैं। इनमें से एक  भाई एक कत्ल कर देता, जिसे पुलिस अपनी गिरफ्त में ले लेती है। लेकिन अपने भाई को बचाने के लिए दूसरा भाई इल्जाम अपने सर पर ले लेता है। परंतु दोनों भाई बच जाते हैं, क्योंकि पुलिस दोनों के लिए पर्याप्त सबूत नहीं ढूंढ पाती है। 

आदित्य को इस प्रकार की फिल्म मे देखना काफी अलग होगा। अब देखना होगा कि आदित्य इस सीरीयस फिल्म में डबल रोल को किस तरह निभाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य हाल ही में डिजनेप हॉटस्टार स्पेशल्स की सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आए थे। वे गुमराह के अलावा अनुराग बसु की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में भी नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बहन के साथ डिनर डेट पर पहुंची Katrina Kaif

Latest Posts

spot_img

you may like