Adil Hussain ने English Vinglish के सेट पर जब पहली बार Sridevi से मुलाकात की और ऐसी बात बोली जिससे अभिनेत्री की आंखों में आंसू आ गए 

Adil Hussain Recalls First Meeting With Sridevi: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी जिन्होंने 80s और 90s की दौर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। श्रीदेवी जिन्होंने 90s के खत्म हो जाने के बाद कई सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया था। लेकिन 15 साल बाद उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से धमाकेदार वापसी की थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आदिल हुसैन ने भी काम किया था। इस फिल्म में आदिल ने श्रीदेवी के पति का किरदार निभाया था। 

इसी बीच आदिल ने इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अपने काम करने का अनुभव बताया है। आदिल ने बताया है कि जब वे पहली बार श्रीदेवी से इस फिल्म के सेट पर मिले थे, तो उन्होंने अभिनेत्री को ऐसी बात बोली थी जिससे वे इमोशनल हो गईं थी। आदिल ने हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में इस वाक्या के बारे में बताते हुए कहा कि, “इंग्लिश विंग्लिश मेरी तीसरी फिल्म थी और शायद यह श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी… मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी श्रीदेवी के साथ अभिनय करूंगा क्योंकि यह कभी मेरे रडार पर नहीं था। मुझे याद है कि उनकी फिल्म ‘सदमा’ ने मुझ पर कितना प्रभाव डाला था। जब मैंने इसे देखा तो मैं डेढ़ दिन तक खाना नहीं खा सका था।’’

आगे इसी के बारे में बताते हुए आदिल ने कहा कि, ‘’मुझे इंग्लिश विंग्लिश के सेट पर उनसे हुई मुलाकात अच्छी तरह से याद है… जब मैं उनसे मिला, तो फिल्म की डायरेक्टर गौरी शिंदे और आर बाल्की ने मुझे उनसे मिलवाया। उन्होंने अपनी बड़ी-बड़ी खूबसूरत आँखों से मेरी ओर देखा। पहली बात जो मैंने उन्हें बताई वह यह थी कि ‘सदमा’ देखने के बाद मैं कुछ भी नहीं खा सका, यह सुनने के बाद उसकी आँखों में आँसू आ गए और मुझे नहीं पता कि क्यों? उनकी आंखें थोड़ी नम थीं और फिर हम रिहर्सल में व्यस्त हो गए।”

ये भी पढ़ें: Mahesh Bhatt ने कहा मैंने SRK के साथ दो फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन उन्होंने आजतक मुझे कुछ नहीं कहा और हमेशा सम्मान दिया है

Latest Posts

spot_img

you may like