Coronavirus की चपेट में आई टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, खुदकों घर में ही 1 अक्टूबर तक किया क्वारंटाइन

Actress Shweta Tiwari Tested Covid-19 Positive: देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 50 लाख के पर पहुँच गई है। इस बीमारी से कोई भी अछूता नहीं है। आम आदमी से लेकर राजनीति और बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे। सब इसकी चपेट में आ गए हैं। आएदिन कोरोना की चपेट में हजारों लोग जा रहे है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

श्वेता तिवारी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आया है और 1 अक्टूबर तक क्वारंटीन में हैं। ETimes TV से बातचीत में श्वेता तिवारी ने बताया “हां, मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझे 16 सितंबर से खांसी थी। मुझे लगा कि मुझे कोई चांस नहीं लेना चाहिए। इसलिए मैंने टेस्ट कराया। थैंकफुली मेरे पास पर्याप्त कमरे हैं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

वहीं श्वेता ने आगे कहा कि पलक भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर काफी अलर्ट है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह मुश्किल भरा समय है। सेट पर भी शूट करना काफी मुश्किल है। एक समय पर ये सिचुएशन टेंशन वाला हो जाता है। हम लोग कब इस महामारी से बार निकलेंगे?”

ये भी पढ़े:

Actress Shweta Tiwari Tested Covid-19 Positive

अपने बेटे रेयांश को लेकर भी श्वेता ने चिंता व्यक्त की और कहा रेयांश को मैंने पापा अभिनव के पास भेज दिया है। इसके अलावा श्वेता ने कहा- ”मैं बहुत सारा गर्म पानी पी रही हूं। बहुत कुछ पढ़ रही हूं। मेरा 17 सितंबर को टेस्ट हुआ, लेकिन अब मैं ठीक हूं। मुझे कम से कम 1 अक्टूबर तक खुद को क्वारंटीन करना है। मेरा अगला टेस्ट 27 सितंबर को होगा”.

आपको बता दे, श्वेता तिवारी से पहले भी कई नामी सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। श्वेता से पहले सारा अली खान भी कोरोना की चपेट में आई थी। इस कोरोना की वजह से अब तक हज़ारो जान जा चुकी हैं।

Latest Posts

spot_img

you may like