Shivya Pathania On Baal Shiv: शिव्या पठानिया ने ‘बाल शिव’ में अपने किरदार ‘माता पारवती’ के बारे में बताई दिलजस्प बातें | Exclusive

सीरियल 'बाल शिव' (Baal Shiv) में अभिनेत्री शिव्या पठानिया (Shivya Pathania) माता पार्वती का किरदार निभाने को ले कर है बहुत ही ज्यादा एक्ससिटेड। लहरें नेटवर्क संग खास बातचीत कर शिव्या ने जाहिर की अपनी ख़ुशी।

Shivya Pathania On Baal Shiv: एंड टीवी पर जल्द शुरू होगा सीरियल ‘बाल शिव’ (Baal Shiv)। इस सीरियल में भगवान शंकर की बाल लीला दिखाई जाएगी। टेलीविजन अभिनेत्री शिव्या पठानिया (Shivya Pathania) भी इस सीरियल में माता पार्वती (Devi Parvati) का किरदार निभाने वाली हैं। हाल ही में शिव्या पठानिया ने लहरें नेटवर्क संग खास बातचीत की। इस बातचीत के दौरान शिव्या ने अपने किरदार माता पार्वती के बारे में बताया। इसी के साथ शिव्या ने इस बात को भी बताया कि कैसे उन्हें यह सीरियल मिला।

शिव्या पठानिया ने इस खास बातचीत में बताया की इस सीरियल में उनके लुक बहुत ही साधारण रखा गया है। लाइट मेकअप, हल्की ज्वेलरी, और हल्के कलर के कपड़ों से माता पार्वती का किरदार सजाया गया है। इसी के शिव्या पठानिया ने यह भी बताया कि हिंदी और संस्कृत भाषा में दिए डायलॉग्स को वह सरलता स बोल लेती थी। क्योंकि उनकी जड़ें उत्तर भारत से हैं, और उनके घर में खड़ी हिंदी में ही बात की जाती है। बाल शिव में शिव्या पठानिया के अलावा आन तिवारी (Aan Tiwari), मौली गांगुली (Mouli Ganguly), और सिद्धार्थ अरोरा (Siddharth Arora) नजर आएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस इंटरव्यू को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 15 Update: उमर और प्रतीक के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, जानिये क्यों

Latest Posts

spot_img

you may like