Shamshera में Ranbir Kapoor से खुश हुए दर्शक, मगर Sanjay Dutt ने तोड़ा फैंस का दिल

Shamshera Twitter Review : रणबीर कपूर, संजय दत्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर से सजी फिल्म शमशेरा सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देख चुके ऑडियंस ने अपना रिएक्शन दिया हैं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Shamshera Twitter Review : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मच अवेटेड फिल्म शमशेरा (Shamshera) ने फाइनली आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया है। इस फिल्म का दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर ने काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरा है। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को लेकर पहले से ही काफी बज था। ऐसे में जैसे ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया, वैसे ही इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं फैंस ने सिनेमाघर का रुख किया।

यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) एक टैलेंटेड एक्टर हैं। ऐसे में शमशेरा (Shamshera Review) फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के बाद रणबीर कपूर की जबरदस्त अदाकारी की खुलकर तारीफ कर रहे है। आपको बता दें कि शमशेरा फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को देख चुके दर्शकों का मानना है कि रणबीर कपूर ने अपने दोनों ही किरदार के साथ जस्टिस किया है। मगर इस फिल्म में कुछ दर्शकों को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की अदाकारी नहीं पसंद आई। 

शमशेरा (Shamshera) फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘शमशेरा अभी देखा… रणबीर कपूर ने क्या धांसू परफॉर्मेंस दिया है। यह फिल्म पूरी मसालेदार है और आपको कहीं भी बोर होने का मौका नहीं देगी। इस फिल्म की कहानी काफी अच्छी और एंटरटेनिंग है।’ तो वहीं दूसरी यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘शमशेरा बॉलीवुड द्वारा किए गए सिर्फ हाइप है। संजय दत्त पानीपत से लेकर शमशेरा तक इसी खलनायक के वाइब में नजर आ रहे हैं। वह एक्टिंग करना कब बंद करेंगे?’ देखें ट्वीट

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में उनके अलावा बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस वाणी कपूर अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी। ऐसे में अब देखना इंटरेस्टिंग होगा यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है? वैसे आपको बता दे कि रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 150 करोड़ के बजट के आसपास है।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh ने न्यूड होकर कैमरा के सामने जमकर दिए पोज, फैंस ने कर दिया ट्रोल

Latest Posts

spot_img

you may like