Pushpa 2 को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए Allu Arjun ने मिलाया Ram Charan से हाथ, जानें फिल्म में कैसा होगा एक्टर का किरदार

Ram Charan In Allu Arjun’s Pushpa 2 : साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अब पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। अपनी हर फिल्म से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करनेवाले एक्टर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट्स को लेकर दर्शक एक्साइटेड होते है। जहां पुष्पा 2 को लेकर चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है, वही अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) से एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो दर्शकों के एक्साइटमेंट को दुगना कर देगी। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, और इसी वजह से इस फिल्म की शूटिंग में भी काफी देरी हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कई बड़े स्टार नजर आएंगे जिसके लिए दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं अब इसी बीच खबर सामने आई है कि अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 में आरआरआर स्टार रामचरण (Ram Charan) धमाकेदार एंट्री करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में रामचरण का कैमियो होने वाला है, मगर उनका किरदार दर्शकों पर गहरा छाप छोड़ देगा।

इस खबर के सामने आते ही पुष्पा 2 से लेकर अल्लू अर्जुन और रामचरण के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई होगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर फिल्म के मेकर्स या एक्टर की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर इस फिल्म में राम चरण (Ram Charan) नजर आते हैं तो यह दर्शकों का ध्यान जरूर अपनी और खिंचेगी। राम चरण की इस साल रिलीज हुई फिल्म आरआरआर (RRR) ने हर किसी की तारीफ लूटी थी और इसी वजह से वह आज पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। पुष्पा 2 (Pushpa 2) में अल्लू अर्जुन के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में नजर आएंगी और यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें : Mohsin Khan के बाद Shivangi Joshi को मिला नया ‘प्यार’, इस एक्टर को कर रही हैं डेट 

Latest Posts

spot_img

you may like