Dinesh Lal Yadav: निरहुआ ने गाय के गोबर से बनायीं गणेश मूर्ति, दिया जल प्रदूषण रोकने का संदेश

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ने जल प्रदुषण रोकने के लिए एक बेहद खास पहल की है। उन्होंने गाय के गोबर से गणेश की मूर्ति बनायीं

Dinesh Lal Yadav Special Message: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाय के गोबर से गणेश मूर्ति बनाई है और जल प्रदूषण रोकने का संदेश भी दिया है कि “अगर गाय के गोबर से देवी-देवताओं की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा अर्चना की जाय और जब पानी मे विसर्जन किया जाय तो जल प्रदूषित नहीं होगा।” 

यह मूर्ति निरहुआ ने फिल्म गोबर धन के निर्माता जयंत घोष को भेंट दिया। दरअसल पिछले 1 महीने से अब तक की सबसे अलग बन रही भोजपुरी फिल्म “गोबर धन” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों मे कर रहे हैं। इसी फ़िल्म के सेट पर उन्होंने यह अनोखी और स्पेशल मूर्ति बनाई है। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। निरहुआ कलाकार हैं, मगर वे मूर्तिकला में भी माहिर हैं। यह उनके फैन्स के लिए भी एक सरप्राइज है।

बता दें कि स्थानीय लोगों में फिल्म “गोबर धन” की शूटिंग को लेकर काफी उत्साह है। गाँव के लोगों से काफी सहयोग भी मिल रहा है। दिनेशलाल यादव निरहुआ इसमें एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं।

फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और साउथ अभिनेत्री मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं।उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष, प्रवीण कुमार, कलीम खान हैं। प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Bullet Pa Jija Song: विनय पांडे और आकांक्षा दूबे का गाना ‘बुलेट प जीजा’ की सफलता पर समर सिंह ने मनाया जश्न

Latest Posts

spot_img

you may like