Abhishek Bachchan ने कहा कि John Abraham की किस्मत में मैकेनिक बनना लिखा था, लेकिन गलती से एक्टर बन गए

Abhishek Bachchan says John Abraham was destined to become mechanic: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अभिषेक बच्चन जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपने दोस्त जॉन अब्राहम को लेकर एक मजेदार बयान दिया है। अभिषेक का मानना है कि जॉन धोखे से एक्टर बन गए हैं, लेकिन उन्हें मैकेनिक बनना चाहिए था। 

अभिषेक ने हाल ही में Mashable को दिए एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम को लेकर ऐसी बात बोली है। अभिषेक से इस इंटरव्यू में उनकी मोटरसाइकिल्स की नॉलेज के बारे में पूछा गया था। इसपर अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘’मेरे जॉन अब्राहम नाम का एक दोस्त हैं, मेरा मानना ​​है कि उनकी किस्मत में मैकेनिक बनना लिखा था। हालाँकि, भाग्य ने उन्हें एक मॉडल और अभिनेता बनने की राह पर आगे बढ़ाया। जॉन का असली जुनून बाइकों को खोलना और फिर उन्हें वापस जोड़ना है। मैंने उनसे इस बारे में बहुत कुछ सीखा है।”

इसके अलावा अभिषेक ने यह भी बताया कि जॉन अब्राहम ने ही उन्हें बाइक चलाना सिखाया था। अभिषेक ने कहा, ‘’मैं बाइक चलाना नहीं जानता था। मैंने धूम से ठीक पहले एक फिल्म में बाइक चलाई थी, लेकिन उन्होंने मुझे ट्रॉली पर बिठाया और शॉट ले लिया। जॉन मेरे साथ घूमता था और मुझे सिखाता था। वह अविश्वसनीय था। वह बांद्रा में रहता था, वह मेरे साथ जुहू तक वापस आता था। वो मुझसे कहता था कि, ‘बाबा, जरा याद रखना।’ तुम्हें बहुत जिम्मेदार होना होगा।”

वैसे आपको बता दें कि, जॉन अब्राहम को मोटरसाइकिल्स का काफी शौक है। जॉन ने कई बार अपने बाइक प्रेम को मीडिया के सामने उजागर किया है। जॉन ने एक बार सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें महिलाओं से ज्यादा बाइक्स पसंद है। जॉन अब्राहम ही बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी फिल्म धूम से भारत में स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज लाए थे। हालांकि, जॉन का मानना है कि बाइक को हमेशा सावधानी से चलाना चाहिए।  

ये भी पढ़ें: Gadar 2 ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई, पार किया इतने करोड़ रुपए का आंकड़ा, OMG 2 का भी कलेक्शन रहा अच्छा

Latest Posts

spot_img

you may like