YRF Spy Universe में Abhishek Bachchan की हुई एंट्री, Pathaan, Tiger और Kabir के साथ दिखेंगे अभिनेता

Abhishek Bachchan-YRF Spy Universe: फिल्म पठान की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा जिन्होेंने शाहरुख की इस फिल्म से यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की शुरूआत की है। वे इस स्पाई यूनिवर्स में कई कैरेक्टर्स को लेकर एक सिंगल फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आदित्य चोपड़ा अब अभिषेक बच्चन को भी स्पाई यूनिवर्स में लाना चाहते हैं। 

सूत्रों के अनुसार आदित्य फिल्म  धूम फ्रेंचाइजी से अभिषेक बच्चन के कैरेक्टर एसीपी जय दीक्षित को स्पाई यूनिवर्स में जोड़ना चाहते हैं। अभिषेक बच्चन के इस कैरेक्टर को स्पाई यूनिवर्स  के स्पाई पठान (शाहरुख खान), टाइगर (सलमान खान) और कबीर (ऋतिक रोशन) के कैरेक्टर के साथ जोड़ा जायेगा। 

सूत्रों के अनुसार हो सकता है कि आदित्य अभिषेक बच्चन के कैरेक्टर को लेकर स्पाई यूनिवर्स में एक अलग फिल्म भी बना सकते हैं। इसके अलावा  अभिषेक बच्चन के साथ उदय चोपड़ा का कैरेक्टर अली को भी साथ में लाया जा सकता है। हालांकि, अभिषेक और उदय के कैरेक्टर को स्पाई यूनिवर्स में जोड़ने की बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक न तो अभिषेक बच्चन ने की है और न ही आदित्य चोपड़ा ने। 

बहरहाल अगर ऐसा होता है, तो स्पाई यूनिवर्स में अभिषेक बच्चन और उदय के कैरेक्टर को पठान, टाइगर और कबीर साथ देखना काफी मजेदार होगा। हालांकि, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को पठान, टाइगर और कबीर तीनों के साथ एक ही समय पर दिखाया जायेगा या फिर सभी कैरेक्टर्स के साथ अलग-अलग दिखाया जायेगा। 

बता दें कि, यशराज फिल्म्स की फिल्म धूम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धूम साल 2004 में आई थी। इस फिल्म को संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में जॉन अब्राहम ने निगेटिव कैरेक्टर निभाया था। धूम फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म धूम 2 साल 2006 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने निगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म धूम 3 साल 2013 में आई थी। धूम 3 में आमिर खान ने निगेटिव किरदार निभाया था। उन्होंने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था।

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने Rekha के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like