देओल परिवार का वो हीरो जो कहलाता है फ्लॉप, लेकिन ‘रईसी’ में बॉबी-सनी को देता टक्कर, विदेश में है आशियाना!

अभिनेता ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनके हिस्से में ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही आई। अब इन दिनों वह विदेश में है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जैसे ‘कपूर खानदान’ का बोलबाला है ठीक उसी प्रकार ‘देओल परिवार’ भी किसी से कम नहीं है। जहां धर्मेंद्र ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया तो वही उनके दोनों बेटे बॉबी और सनी देओल भी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। इन सब के अलावा भी देओल परिवार से एक और हीरो है लेकिन वह फ्लॉप हीरो की लिस्ट में आता है। तो चलिए जानते हैं इस अभिनेता के बारे में..

इस फिल्म से शुरू हुआ था एक्टर का करियर
दरअसल, हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र के भाई अजीत देओल के बेटे अभय देओल के बारे में। अभय देओल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उनका डेब्यू काफी शानदार रहा, वह कई फिल्मों में नजर आए लेकिन फिर भी वह बॉबी सनी की तरह बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप होती रही। अभय देओल ने 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोचा ना था’ से अपने करियर की शुरुआत की।

इस फिल्मों से उन्हें अच्छी खासी सफलता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘हनीमून ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड’ में काम किया लेकिन दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित रही। इसके बाद उन्होंने ‘देव ड़ी’, ‘जिंदगी नाम मिलेगी दोबारा’, और ‘रांझणा’ फिल्म में काम किया जिसमें उनके अभिनय की तारीफ की गई। अभय ने अपने करियर में करीब 25 फिल्में की जिनमें से उनकी 13 फिल्में फ्लॉप साबित हुई।

कितनी है एक्टर की संपत्ति?
खास बात यह है कि अभय देओल बने ही फ्लॉप रहे लेकिन उनका निजी जीवन काफी लग्जरी है। जी हां.. एक रिपोर्ट की माने तो वह करीब 400 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों पर इन्वेस्ट किया है जिसके माध्यम से उनका अच्छा खासा प्रॉफिट होता है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी लाखों की कमाई करते हैं। अभय देओल 48 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी शादी नहीं की। फिलहाल वह विदेश में है और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर साझा करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Bobby की तरह ही हैंडसम हंक है उनके बेटे आर्यमन, लुक्स पर मरती लड़कियां, फैंस बोले- अगला सुपरस्टार…

Latest Posts

spot_img

you may like