Aashika Bhatia ने कहा स्मोकिंग को लेकर मेरी मां ने आजतक मुझे कुछ नहीं कहा, तो Jad Hadid कौन है बोलने वाला, Elvish Yadav पर बोली यह बात

Aashika Bhatia replies Jad Hadid on smoking remarks to her:  एक्ट्रेस आशिका भाटिया जोकि अब बिग बॉस ओटीटी 2 से एविक्ट कर दी गई हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने बिग बॉस के अनुभव और घर के सदस्यों पर अपने विचार साझा किए हैं। आशिका ने जैद हदीद के द्वारा उनपर सिगरेट पीने पाने वाले कमेंट पर भी एक करारा जवाब दिया है। आशिका ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बिग बॉस में अपनी जर्नी के बारे में विचार साझा किए हैं। 

आशिका भाटिया ने हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत करते हुए जैद हदीद के स्मोकिंग करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’यह मेरे लिए बिल्कुल भी मायने नहीं रखता। मेरी माँ मेरी स्मोकिंग की आदत के बारे में जानती हैं और इससे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। जब मेरी मां ने आज तक मुझे कुछ नहीं बोला तो जैद हदीद कौन है बोलने वाला । मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती। मैंने शो में खुद यह स्वीकार किया था कि मुझे स्मोकिंग की लत है और मैं इसे छिपा नहीं रहा हूं।’’

आशिका ने एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक के साथ अपनी दोस्ती पर भी विचार साझा किए हैं। आशिका ने कहा कि, ‘’जरूर मैं अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और एल्विश के साथ अपनी दोस्ती बनाए रखना चाहूंगी। दरअसल, यह तो हमारी दोस्ती की शुरुआत है। मुझे उम्मीद है कि हम अच्छे दोस्त बनेंगे और हमारे प्लान तो यही हैं कि वह हम दोस्ती रखेंगे, वह और बाहर आकर मजे करेंगे।’’

इसके अलावा आशिका ने एल्विश यादव द्वारा उनके कपड़ो के बारे में कमेंट करने पर कैसे आशिका मां नाराज हो गई, इसके बारे में बताते हुए आशिका ने कहा कि, ‘’मैं एल्विश के साथ घर में रही हूं और मुझे पता है कि वह  एक अच्छा लड़का है। मैं चौबीसों घंटे उसके साथ रहती था, मैं उसे जानती हूं। मेरी मां ने केवल एक घंटे का एपिसोड देखा, लेकिन मैंने एल्विश को बेहतर समझा है। ऐसा नहीं है कि मैंने एल्विश को मेरे कपड़ों पर कमेंट करने से नहीं रोका। मैंने उससे कहा कि कमेंट  करना बंद करें और मैं वही पहनूंगी जो मैं चाहूंगी। उसने मुझसे माफी मांगी, बात खत्म।’’

ये भी पढ़ें: Tara से पितृसत्तात्मकता समाज को एक बहुत बड़ा डर था, तारा ने कई महिलाओं को जागरूक किया और Sex And The City वालों ने हमें कॉपी किया था: Vinta Nanda

Latest Posts

spot_img

you may like