Aarya-3 Trailer: घायल शेरनी बन दुश्मनों का खात्मा करेंगी सुष्मिता, Aarya-3 के सरप्राइज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

इस ट्रेलर में सुष्मिता अपने पति की मौत के बाद रशियन गैंगस्टर से अपने बच्चों को बचाती हुई दिखाई दी। इस वेब सीरीज को आप disney+ हॉटस्टार पर 9 फरवरी को देख सकते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीता। वही पिछले दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज ‘आर्या’ के माध्यम से भी सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। वह हर एक किरदार के साथ बखूबी न्याय करती है और यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्री से अलग पहचान मिली है। इसी बीच आर्या-3 का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर आर्या- 3 में दर्शकों को क्या कुछ नया देखने को मिलेगा?

सुष्मिता के डायलॉग ने जीता दिल
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि, सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ के दो पार्ट पहले ही रिलीज हो चुकी है जिसने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। अब फैंस काफी लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट की माने तो अब 9 फरवरी को आगे के बचे हुए एपिसोड रिलीज कर दिए जाएंगे। इससे पहले वेब सीरीज आर्या-3 के का ट्रेलर जारी कर दिया गया। इस ट्रेलर में सुष्मिता सेन अपने पति की मौत के बाद रशियन गैंगस्टर से अपने बच्चों को बचाती हुई दिखाई दी। ट्रेलर की शुरुआत आर्य के डायलॉग से होती है जिसमें वह कहती है कि, “मेरी कहानी का हर पन्ना खून से लिखा था, पर सोचा नहीं था कि उसका अंत मेरे ही खून से होगा।”

बच्चों के खातिर दुश्मनों से लड़ेगी आर्या
ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि आर्या अपने अतीत को याद कर रही है। इसी बीच उन्हें कई लोगों के मर्डर करते हुए भी देखा जा सकता है। वह एक-एक कर अपने दुश्मनों का खत्म करती दिखाई दी। इतना ही नहीं बल्कि घायल शेरनी के रूप में सुष्मिता सेन ने हर किसी का उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर में दिखाया गया कि, दुश्मनों से घिरी और बच्चों के बिना अकेले आर्या अपनी जिंदगी खत्म कर लेना चाहती है, लेकिन इस दौरान वह एक बार फिर से अपनी हिम्मत जुटाती है और अपने बच्चों को अपना प्यार और दौलत समझ कर वह वापस जीतने की कोशिश करती है। अब वेब सीरीज की पूरी कहानी आपको रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी, हालांकि ट्रेलर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आर्या -3 ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

यहां देखें ट्रेलर

आर्या से डेब्यू के बाद चमकी एक्ट्रेस की किस्मत
बता दें, इससे पहले ‘आर्या’ की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। दरअसल, इसी के माध्यम से सुष्मिता सेन ने ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया था। जब उनका पहला शो हिट हो गया तो उन्होंने आर्या के दूसरे और तीसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया था। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ‘आर्य-3 अंतिम वार’ कैसी होगी? बता दें, इस वेब सीरीज को आप disney+ हॉटस्टार पर 9 फरवरी को देख सकते हैं। वहीं आखरी बार सुष्मिता सेन को वेब सीरीज ‘ताली’ में देखा गया था जिसमें वह किन्नर के रोल में नजर आई थी और इस किरदार के माध्यम से वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें: रहने के लिए नहीं था घर, तंगी में बीता बचपन, बुरे दिनों को याद कर फफक-कर रोने लगी Malaika

Latest Posts

spot_img

you may like