Aamir Khan की फिल्म Sarfarosh के 25 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा है जश्न, देखते हैं इस सेलीब्रेशन की कुछ LIVE तस्वीरें

फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आज एक खास सेलीब्रेशन फिल्म के कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमें आमिर खान के अलावा फिल्म के दूसरे कलाकारों ने भी शिरकत की

Aamir Khan’s Sarfarosh 25th Years Celebration: फिल्म निर्देशक जॉन मैथ्यू के निर्देशन में बनी फिल्म सरफरोश की रिलीज के 25 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। आमिर खान के अलावा इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे,मुकेश ऋषि,गोविंद नामदेव लीड में थे और आमिर खान ने इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की शानदार भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आज एक खास सेलीब्रेशन फिल्म के कलाकारों द्वारा किया गया। जिसमें आमिर खान के अलावा फिल्म के दूसरे कलाकारों ने भी शिरकत की।

आमिर खान ने सबसे पहले इस इंटरव्यू में ये बताया था कि जब डायरेक्टर जॉन मैथ्यू उनके पास फिल्म सरफरोश का आइडिया लेकर पहुंचे थे। तब उन्होने जॉन का नाम नहीं सुना था। जॉन उस समय कुछ विज्ञापनों के जरिए शोहरत पाई थी और फिल्म बनाने की ओर अग्रसर थे। आमिर ने कहा कि वो सबसे पहले नाम सुनकर हैरान हो गए। बोले की जॉन मैथ्यू तो अंग्रेजी नाम है। तो क्या ये हिंदी फिल्म बना लेगा। पहले तो कभी कोई मशहूर फिल्म बनाई नहीं है, लेकिन जब आमिर खान ने फिल्म सरफरोश की कहानी सुनी तो वो तुरंत तैयार हो गए।

आमिर ने कहा कि सरफरोश फिल्म की कहानी इंडिया और पाकिस्तान से संबंधित थी और ये बयां कर रही थी कि कैसे कुछ लोग देश में रहकर पाकिस्तान के इशारे पर देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे के साथ काम करने का उनका अनुभव कमाल का था। इसके अलावा मुकेश ऋषि के साथ काम करना लाजवाब था। पूरे फिल्म की स्टार कास्ट ने बहुत ही मेहनत से इस फिल्म में काम किया था और जब फिल्म कामयाब हुई तो उन्होने बहुत खुशी हुई थी।

ये भी पढ़े: 90s की बॉलीवुड क्वीन, अदायएगी ऐसी की हीरो से क्रिकेटर तक फ़िदा, फिर करियर के पीक पर डॉ. से कर ली शादी, पहचाना?

Latest Posts

spot_img

you may like