Aamir Khan Trolled After Praising Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश के बाद, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। आमिर खान ने इस अभियान की सराहना करते हुए हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी को सलाम किया। हालांकि उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई है। कुछ लोगों ने सराहा, तो कईयों ने सवाल खड़े कर दिए।
दरअसल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद एक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ और सशस्त्र बलों को सलाम किया गया था। इस पोस्ट में लिखा था कि ऑपरेशन सिंदूर के हीरोज को सलाम। हमारे सशस्त्र बलों की हिम्मत, बहादुरी और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके अटूट कमिटमेंट के लिए हार्दिक आभार। माननीय प्रधानमंत्री जी को उनकी लीडरशिप और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद। जय हिंद।
इस पोस्ट से स्पष्ट है कि आमिर खान ने भारतीय जवानों के साहस को खुले दिल से सराहा और प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को भी सराहनीय बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते आमिर खान का ये पोस्ट वायरल हो गया और यूजर्स इसे ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने इस पोस्ट के जवाब में लिखा कि “अभी तक कहां थे साहिब?”। दूसरे यूजर ने लिखा कि “सुबह हो गई मामू रे मामू..इसी तरह के और पोस्ट यूजर्स ने किए, जिसमें वो एक्टर को खरी खोटी सुना रहे थे।
आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर सरकार के इस कदम की तारीफ कर जवानों की हौसलाअफजाई की थी, लेकिन बॉलीवुड के खान्स की तरफ से कोई रिएक्शन न आने से उन पर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसके विपरीत पाकिस्तानी एक्टर्स अपनी सरकार का साथ दे रहे थे और ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना कर रहे थे। जबकि हमारे खान्स चुप थे। अब जब आमिर खान ने पीएम मोदी के संबोधन के बाद प्रतिक्रिया दी है। तो वो ट्रोल का शिकार हो गए।

