Aamir Khan ने Yuvraj Singh की लाइफ स्टोरी के खरीदे राइट्स, युवराज सिंह पर बनायेंगे फिल्म, जानिए फिल्म की पूरी डिटेल्स

Aamir Khan to make a film on Yuvraj Singh: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान जिन्होंने हाल ही में सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ को बनाने की आधिकारिक घोषणा की और इसके अलावा फिल्म ‘सितारें जमीन पर’ की भी घोषणा की। इसी बीच अब आमिर खान ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लाइफ स्टोरी के राइट्स खरीद लिए हैं और वे युवराज सिंह पर फिल्म बनाने वाले हैं। 

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लाइफ स्टोरी के राइट्स खरीद लिए हैं और जल्द ही युवराज सिंह के जीवन पर एक फिल्म बनायेंगे। इस फिल्म में युवराज सिंह की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके क्रिकेट करियर के बारे में दिखाया जायेगा। आमिर जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। हालांकि,  अभी तक आमिर खान की टीम की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सम में आमिर ने युवराज की लाइफ स्टोरी पर राइट्स खरीद हैं कि नहीं और क्या युवराज पर फिल्म बनाने वाले हैं? इस जानकारी पर अभी आधिकारिक पुष्टि आना बाकी है। 

इसके अलावा इस रिपोर्ट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस फिल्म को बायोपिक फिल्म की तरह बनाया जायेगा या फिर एक डॉक्यूमेंट्री की तरह। साथ ही में फिल्म में युवराज सिंह का किरदार कौन सा एक्टर निभायेगा, इसपर भी अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। बहरहाल अब देखना होगा कि इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कब होती है? वैसे बता दें कि, कुछ साल पहले खबरें सामने आईं थी कि युवराज सिंह की बायोपिक में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब देखना होगा कि आमिर खान, युवराज सिंह के जीवन पर आधारित इस फिल्म में किस एक्टर को कास्ट करेंगे?

आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ‘वे सितारें जमीन पर’ में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जायेगी। 

ये भी बढ़ें: Veeram के बाद Salman Khan करेंगे Ajith Kumar की एक और हिट फिल्म का रीमेक, फैंस भी सलमान को इस फिल्म में देखकर हो जायेंगे खुश

Latest Posts

spot_img

you may like