Aamir Khan ने बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर बोला, अभी यंग लोगों को लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा हूं

Aamir Khan on his comeback says creating platform for youth: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान जोकि आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने कुछ सालों से एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला ले लिया। आमिर ने कहा था कि वे अब सिर्फ फिल्मों के प्रोडक्शन और डायरेक्शन पर ध्यान देंगे। हालांकि, बीच में खबरें आईं थी कि आमिर खान कुछ बड़ी फिल्मों से वापसी करने वाले हैं, लेकिन इसपर किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। 

इसी बीच आमिर ने बताया है कि अब उनके आगे क्या-क्या प्लान्स हैं। आमिर हाल ही में अपने भाई मंसूर खान की बुक लॉन्च इवेंट पर नजर आए, जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने आगे की योजानाओं के बारे में बताया। आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’वे अभी अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं, अपने  बच्चों के साथ मैं वक्त बिता रहा हूं। अपनी मम्मी के साथ घर पे रह रहे हैं।  इसके अलावा अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी ध्यान दे रहे हैं। कई सारी फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहे हैं।’’

इसके अलावा आमिर ने बताया कि वे यंग लोगों के लिए प्लटेफॉर्म तैयार कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि, ‘’एक प्रोडक्शन हाउस के तौर पर एक प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा हूं, जिसमें यंग लोगों को मौका दिया जाए। अगर हमें को ई सबेजक्ट पसंद आता है, तो उसे जल्दी-जल्दी से बना सकूं। उन सब चीजों की प्लानिंग कर रहा हूं ताकि प्लेटफॉर्म मिले यंगस्टर्स को।’’ हालांकि, इस दौरान आमिर ने अपनी एक्टिंग में वापसी को लेकर किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की और न ही कोई  जानकारी दी। 

वैसे आपको बता दें कि, आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही खबरें आईं है कि आमिर ने अपने बेटे जुनैद की एक दूसरी फिल्म के लिए थाई फिल्म ‘वन डे’ के रीमेक राइट्स खरीद हैं। 

ये भी पढ़ें: Subhash Ghai ने अपनाई Gadar 2 की स्ट्रेटजी, Khalnayak को दोबारा सिनेमाघरों में करेंगे रिलीज, फिल्म के सीक्वल पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like