Aamir Khan ने Dharmendra से की मुलाकात, क्या आमिर, धर्मेन्द्र या देओल परिवार के साथ अपनी बंद पड़ी फिल्म को बनाने जा रहे हैं?

बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान ने हाल ही में धर्मेन्द्र और बॉबी देओल से मुलाकात की है।

Aamir Khan met Dharmendra is  he making film with Dharmendra: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान जिन्होंने अब कुछ दिनों के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है, वे सिर्फ भी फिल्मों के डायरेक्शन और प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच धर्मेन्द्र ने आमिर खान और उनके छोटे बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की है और उसके बाद एक और तस्वीर साझा की है, जिससे अब फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या आमिर खान धर्मेन्द्र या देओल परिवार के साथ कोई फिल्म बनाने वाले हैं। 

बाद धर्मेन्द्र ने ट्विट करते हुए अपनी कुछ सिंगल तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, ‘’दोस्तों, अपनी एक नई  फिल्म के लिए यह गेटअप ट्राई कर रही हूं।’’ इसके बाद धर्मेन्द्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक और  तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आई…बहुत ही प्यारी मुलाक़ात….आमिर और उसकी प्यारी बेटे के साथ…यादों की बारात।’’ साझा की गई इस तस्वीर में आमिर और उनके छोटे बेटे और साथ में बॉबी देओल और धर्मेन्द्र नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में यह चारों काफी खुश लग रहे हैं। अब इन दो ट्विट्स को देखकर फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद आमिर अब धर्मेन्द्र या देओल परिवार के साथ कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं। 

एक फैन ने भी ट्विटर पर आमिर की धर्मेन्द्र के साथ यह वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, बस धरम पाजी के इन दोनों ट्वीट्स को कनेक्ट करें! सबसे पहले उन्होंने एक आगामी प्रोजेक्ट से अपना नया लुक पोस्ट किया! फिर अगले ट्वीट में वह #AamirKhan के साथ हैं, पता नहीं यह एक कैज़ुअल मीटिंग थी या धरम पाजी आमिर के साथ चैम्पियोन्स के लिए उनकी अगली फिल्म में नज़र आएंगे!’’ इसी ट्विट पर एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’चैम्पियोन्स में सनी देयोल ?? लग रहा।’’

बता दें कि, इसी साल की शुरूआत में खबरें आईं थी कि आमिर खान, सलमान खान के साथ स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियोन्स’ (2018) का हिंदी रीमेक ‘चैंपियंस’ बनाने वाले हैं, लेकिन सलमान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। अब फैंस इसी फिल्म को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद चैंपियंस में देओल परिवार में साथ में नजर आए। हालांकि, अभी तक इस बात को लेकर कोई जानकारी प्राप्त नही हो पाई है अब देखते हैं कि क्या सच में आमिर देओल परिवार के साथ कोई फिल्म बनायेंगे। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई, पार किया इतने करोड़ रुपए का आंकड़ा, OMG 2 का भी कलेक्शन रहा अच्छा

Latest Posts

spot_img

you may like